Times Network का वैश्विक विस्तार, फ्रांस में 5 टीवी चैनलों के साथ बड़ी एंट्री, अब घर-घर पहुंचेगी भारतीय खबरें और मनोरंजन

इस लॉन्च के तहत FREE की तरफ से एक खास भारतीय पैक भी शुरू किया गया है। इस पैक में Times Network के पांच चैनल हैं जिसमें टाइम्स नाउ, टाइम्स नाउ नवभारत, जूम, ईटी नाउ और पिकलबॉल नाउ को शामिल किया गया है।

भारत के लीडिंग ब्रॉडकास्ट नेटवर्क, Times Network ने फ्रांस के सबसे बड़े IPTV प्लेटफॉर्म में से एक, FREE पर अपने टेलीविजन चैनल को लॉन्च किया है। इसके साथ टाइम्स नेटवर्क का विस्तार यूरोपीय मार्केट में हुआ है। यह स्ट्रेटेजिक विस्तार टाइम्स नेटवर्क का किसी फ्रेंच प्लेटफॉर्म पर पहला लॉन्च है, जिससे इसकी पहुंच फ्रांस, मोनाको और एंडोरा तक बढ़ गई है। इस लॉन्च के तहत FREE की तरफ से एक खास भारतीय पैक भी शुरू किया गया है। इस पैक में Times Network के पांच चैनल हैं जिसमें टाइम्स नाउ, टाइम्स नाउ नवभारत, जूम, ईटी नाउ और पिकलबॉल नाउ को शामिल किया गया है।

Free TV Times

अब फ्रांस में भी दिखेंगे टाइम्स नेटवर्क के टीवी चैनल्स।

इस साझेदारी की खास बात यह है कि पिकलबॉल नाउ चैनल पहली बार फ्रांस में लॉन्च हुआ है। इससे तेजी से लोकप्रिय हो रहे खेल पिकलबॉल को दुनिया भर में पहचान मिलने में मदद मिलेगी। यह इस खेल और इसके खास चैनल के लिए एक बड़ा और अहम कदम माना जा रहा है।

End of Feed