Tiktok Layoffs: टिकटॉक और इस गेमिंग कंपनी में छंटनी, बढ़ता जे रहे हैं कटौती के मामले

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 23, 2024, 01:55 PM IST

Tiktok Layoffs: इस साल गूगल, अमेजन, यूनिटी और डिस्कॉर्ड सहित अन्य तकनीकी कंपनियों ने भी नौकरियों में कटौती की घोषणा की है। टिकटॉक भी छंटनी करने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल हो गया है। लागत कम करने के लिए एक निश्चित संख्या में कर्मचारियों को जाने के लिए कहा गया है।

Tiktok Layoffs:चीनी शॉर्ट-वीडियो मेकिंग ऐप टिकटॉक भी छंटनी करने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल हो गया है। लागत कम करने के लिए एक निश्चित संख्या में कर्मचारियों को जाने के लिए कहा गया है। एनपीआर की रिपोर्ट के अनुसार, प्रभावित कर्मचारी लॉस एंजिल्स, न्यूयॉर्क, ऑस्टिन और कुछ वैश्विक स्थानों पर काम करते थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि 60 कर्मचारियों को जाने के लिए कहा गया है। हालांकि, अन्य रिपोर्टों में उल्लेख किया गया है कि टिकटॉक में कम से कम 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है।

layoffs

छंटनी का दौर

कहां हुईं कटौती

कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक, नौकरी में कटौती ज्यादातर बिक्री और विज्ञापन प्रभाग में हुई। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि टिकटॉक छंटनी की घोषणा के मद्देनजर एक आम बैठक आयोजित करने वाला है।अमेरिका में टिकटॉक के लगभग सात हजार कर्मचारी हैं और देश में इसके 15 करोड़ से अधिक सक्रिय यूजर हैं।

End of Feed