Flipkart Super Cooling Days: फ्रांस के कंज्यूमर ब्रांड थॉमसन ने फ्लिपकार्ट के 'Super Cooling Days' सेल (16 से 24 अप्रैल 2025) में अपने सभी प्रोडक्ट्स पर धमाकेदार छूट का ऐलान कर दिया है। इस सेल में स्मार्ट टीवी, वॉशिंग मशीन, साउंडबार और एयर कूलर जैसी घरेलू जरूरत की चीजें बेहद कम कीमत पर मिलेंगी।
किस प्रोडक्ट पर कितना डिस्काउंट
थॉमसन के स्मार्ट टीवी की कीमतें 5999 रुपये से शुरू हो रही हैं। कंपनी के टीवी एंड्रॉयड 11 या गूगल टीवी से लैस हैं, जिनमें बेज़ल-लेस डिजाइन, 40 वॉट तक डॉल्बी साउंड, एचडीआर 10 प्लस, क्रोमकास्ट, एयरप्ले और नेटफ्लिक्स, यूट्यूब जैसे दस हजार से ज्यादा ऐप्स का सपोर्ट है। कम कीमतों में भी ग्राहक को प्रीमियम क्यूएलईडी और 4K डिस्प्ले के विकल्प मिल रहे हैं।
साउंडबार सेगमेंट में दो नए प्रोडक्ट लॉन्च
अल्फाबीट 25 की कीमत 1199 रुपये है, जो 25 वॉट पावर, 2000 एमएएच बैटरी, 16 घंटे का प्लेबैक और आरजीबी लाइटिंग के साथ आता है।
अल्फाबीट 60 की कीमत 2999 रुपये है, जिसमें 60 वॉट साउंड आउटपुट, सबवूफर, 2.1 चैनल सिस्टम और मेटल ग्रिल डिजाइन शामिल है।
वॉशिंग मशीन की शुरुआती कीमत 4990 रुपये है। इन मशीनों में फाइव स्टार रेटिंग, 840 आरपीएम मोटर, डिले स्टार्ट, टब क्लीन, चाइल्ड लॉक और रैट प्रोटेक्शन जैसी खास सुविधाएं मौजूद हैं। सेमी ऑटोमैटिक और फुली ऑटोमैटिक दोनों वेरिएंट 7 से 12 किलो की क्षमता में उपलब्ध हैं।
एयर कूलर की बात करें तो थॉमसन ने 28 से 150 लीटर तक के कूलर बाजार में उतारे हैं। विंडमिल डब्ल्यूएम 60 एस मॉडल 7499 रुपये में स्मार्ट रिमोट कंट्रोल, थ्री डी हनीकॉम्ब मीडिया, 1350 आरपीएम मोटर और 40 फीट एयर थ्रो के साथ आता है। डेजर्ट सेगमेंट के 75 लीटर और 95 लीटर के कूलर भी क्रमशः 7499 रुपये और 8999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध हैं।
थॉमसन का विजन 'मेक इन इंडिया' पर आधारित है और कंपनी भारत में गूगल लाइसेंस प्राप्त टीवी बनाने वाली पहली भारतीय निर्माता बन चुकी है। ब्रांड ने भारत में अपने सात साल पूरे कर लिए हैं और इस मौके पर यह सेल उपभोक्ताओं के लिए एक बेहतरीन अवसर लेकर आई है। अगर आप गर्मियों में बजट में टिकाऊ और फीचर-लोडेड इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद खरीदना चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए बेस्ट हो सकती है।
