कौड़ियों के भाव मिल रही हैं इस ब्रांड की टीवी और वॉशिंग मशीन, लूट सको तो लूटो

Thomson ने ग्राहकों के लिए फ्लैश सेल में TV और Washing Machine की नई सीरीज लॉन्च की हैं। यहां ग्राहकों को 6,000 रुपये से भी कम दाम पर टीवी मिल रहा है, वहीं हेवी ड्यूटी वॉशिंग मशीन भी भारी छूट पर उपलब्ध है।

KEY HIGHLIGHTS
  • थॉमसन की नई टीवी रेंज पेश
  • वॉशिंग मशीन की नई रेंज भी आई
  • जोरदार डिस्काउंट पर उपलब्ध

Thomson New TV And Washing Machine: France के इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड थॉमसन ने भारतीय मार्केट में कई दिलचस्प और हाइटेक प्रोडक्ट्स पेश किए हैं। कंपनी के इन नए प्रोडक्ट्स में क्यूएलईडी, ओथ प्रो मैक्स और एफए सीरीज के टीवी शामिल हैं। इनमें 43 से लेकर 55 इंच के टीवी ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। गूगल टीवी में जहां 4के डिस्प्ले मिलने वाला है, वहीं सभी नए मॉडल्स जोरदार प्रोसेसर से भी लैस हैं। इसके अलावा थॉमसन ने वॉशिंग मशीन भी भारतीय मार्केट में लॉन्च की हैं जो दमदार हैं और दुनिया भर में हेवी ड्यूट के लिए जानी जाती हैं। कुल मिलाकर ग्राहकों के लिए ये इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने का सुनहरा मौका है।

Thomson LED TV

ग्राहकों के लिए ये इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने का सुनहरा मौका है

फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध

थॉमसन के सभी नए प्रोडक्ट्स 27 सितंबर 2023 से फ्लिपकार्ट पर मिलने शुरू हो गए हैं और यहां ग्राहकों को सेल का फायदा भी उठाने को मिलेगा। दिलचस्प ये है कि हालिया लॉन्च नए आधुनिक टीवी की शुरुआती कीमत 6,000 रुपये से भी कम है और टॉप मॉडल के लिए ये कीमत 32,999 रुपये तक जाती है। सबसे महंगी गूगल टीवी 4के डिस्प्ले वाली है जो डॉल्बी विजन एचडीआर 10 प्लस, डॉल्बी अटमोस, डॉल्बी डिजिटल प्लस, डीटीएस ट्रूसाउंड, 2 जीबी रैम, 16 जीबी रोम और डुअल बैंड से लैस है।

End of Feed