टेक एंड गैजेट्स

Thomson ने भारत में लॉन्च की नई Phoenix सीरीज QLED Smart TV: कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Thomson Phoenix QLED TV: थॉमसन ने भारत में QLED TV की अपनी फीनिक्स सीरीज का विस्तार करते हुए तीन नए मॉडल लॉन्च किए हैं। जिसमें 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच वेरिएंट शामिल हैं। इन टीवी को 4K QLED IPS स्क्रीन, HDR10 और Dolby Digital Plus सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।

Image

Thomson Phoenix QLED TV

Thomson Phoenix QLED TV: थॉमसन ने ने अपनी Phoenix सीरीज के तहत भारत में तीन नए QLED स्मार्ट टीवी मॉडल 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच वेरिएंट लॉन्च किए हैं। ये मॉडल पहले से मौजूद 32 इंच, 43 इंच और 75 इंच वेरिएंट्स के साथ लाइनअप में शामिल हुए हैं। इस लॉन्च के साथ Thomson ने Flipkart की आगामी SASA LELE सेल के दौरान अपने स्मार्ट टीवी रेंज पर विशेष छूट देने की भी घोषणा की है। यह सेल 1 मई से शुरू हो रही है।

Phoenix QLED टीवी की भारत में कीमतें

  • 50 इंच मॉडल (50QAI1015) – 26,999 रुपये
  • 55 इंच मॉडल (55QAI1025) – 30,999 रुपये
  • 65 इंच मॉडल (65QAI1035) – 43,999 रुपये

Flipkart की सेल के दौरान Thomson के स्मार्ट टीवी पर 15,000 रुपये तक की छूट मिलेगी।

Phoenix सीरीज QLED टीवी की प्रमुख स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: 4K QLED IPS स्क्रीन, HDR10 और Dolby Digital Plus सपोर्ट, एक बिलियन रंगों का समर्थन
  • प्रोसेसर: ARM Cortex A55 क्वाड-कोर के साथ Mali G312 GPU
  • मेमोरी: 2GB RAM और 16GB इंटरनल स्टोरेज
  • ऑडियो: 50 इंच मॉडल में 50W के दो स्पीकर, 55 और 65 इंच मॉडल में 60W के चार स्पीकर
  • सभी मॉडल Dolby Atmos और DTS TruSurround सपोर्ट करते हैं
  • सॉफ्टवेयर: Android TV ऑपरेटिंग सिस्टम, 10,000 से ज्यादा ऐप्स और गेम्स (जैसे Netflix, Prime Video, YouTube, Apple TV)
  • वॉयस असिस्टेंट: Google Assistant सपोर्ट के साथ हैंड्स-फ्री नेविगेशन
  • पिक्चर मोड: स्टैंडर्ड, विविड, स्पोर्ट, मूवी, गेम और यूजर
  • अन्य: डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, ऐप्पल एयरप्ले सपोर्ट, 3 एचडीएमआई पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट

टीवी पर कितना है डिस्काउंट

मॉडलसेल में कीमतकीमत
24 LinuxQ59997499
24Alpha00158996999
32AlphaQ01982999499
32ALPHA007BL79998999
32RT1022949910999
40AlphaQ0601269913999
40Alpha 009BL1249914999
40RT10331449915999
42RT10441499916499
43TJQ00121849920999
43Alpha005BL1399914999
43RT10551649917999
Q32H11111029911999
Q43H11101999921999
Q50H10002499927999
Q55H10012899932999
Q65H11004199945999
Q75H11016999984999
50QAI10152699929999
55QAI10253099934999
65QAI10354399948999
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article