टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp Feature: लैपटॉप पर कर पाएंगे वीडियो-वॉयस कॉल, आ रहा है धांसू फीचर

WhatsApp Web New Feature Update: जब वेब यूजर को कॉल आएगी, तो स्क्रीन पर एक पॉप-अप विंडो दिखाई देगी, जिसमें कॉल को उठाने या नहीं उठाने का विकल्प होगा। यदि आप खुद किसी को कॉल करेंगे, तो एक छोटी विंडो खुलेगी जिसमें कॉल स्टेटस नजर आएंगे। इसके अलावा, कंपनी भविष्य में WhatsApp Web पर ग्रुप ऑडियो और वीडियो कॉलिंग का सपोर्ट भी जोड़ सकती है।

Image

WhatsApp Web New Feature

WhatsApp Web New Feature Update: यदि आप वीडियो कॉलिंग और वॉयस कॉलिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। व्हाट्सएप जल्द ही अपने वेब वर्जन पर वॉयस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा देने वाला है। नई रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फीचर फिलहाल बीटा टेस्टिंग फेज में है और WhatsApp Web वर्जन 2.2043.7 में देखा गया है। इसका मतलब है कि कंपनी इसे सार्वजनिक रूप से लॉन्च करने से पहले टेस्ट कर रही है।

नए फीचर ला रहा व्हाट्सएप

व्हाट्सएप, जो भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक है, समय-समय पर नए और उपयोगी फीचर्स लाता है। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, बहुत जल्द यूजर्स WhatsApp Web के जरिए भी ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकेंगे। अभी तक ये सुविधा केवल मोबाइल ऐप तक सीमित थी।

कैसा होगा नया कॉलिंग अनुभव?

Webetainfo के मुताबिक, जब वेब यूजर को कॉल आएगी, तो स्क्रीन पर एक पॉप-अप विंडो दिखाई देगी, जिसमें कॉल को उठाने या नहीं उठाने का विकल्प होगा। यदि आप खुद किसी को कॉल करेंगे, तो एक छोटी विंडो खुलेगी जिसमें कॉल स्टेटस नजर आएंगे।

इसके अलावा, कंपनी भविष्य में WhatsApp Web पर ग्रुप ऑडियो और वीडियो कॉलिंग का सपोर्ट भी जोड़ सकती है। यह सुविधा फिलहाल उपलब्ध नहीं है लेकिन डेवलपिंग फेस में है।

अभी तक क्या उपलब्ध है?

व्हाट्सऐप पर वॉयस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा पहले से ही एंड्रॉइड और iOS ऐप्स में है। यानी आप अपने फोन या टैबलेट की मदद से ऑडियो और वीडियो कॉलिंग का मजा ले सकते हैं। अब कंपनी डेस्कटॉप यूजर्स के अनुभव को भी बेहतर बनाने की तैयारी कर रही है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article