थॉमसन ने भारत में लॉन्च किए Mini QD-LED 4K TV, मिलता है दमदार साउंड और गेमिंग फीचर्स

Thomson के नए Mini QD-LED TV में दो इन-बिल्ट सबवूफर दिए गए हैं। इससे यूजर्स को थियेटर जैसी साउंड क्वालिटी मिलती है। टीवी में कुल 108W का साउंड आउटपुट है, जिसमें 6 स्पीकर्स शामिल हैं। इनकी शुरुआती कीमत ₹61,999 रखी गई है। टीवी के रिमोट में Netflix, Prime Video और YouTube के लिए डेडिकेटेड हॉटकीज मिलती हैं।

Thomson Mini QD-LED TV: सुपर प्लास्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (SPPL) ने Thomson ब्रांड के तहत भारत में नई स्मार्ट टीवी 4K Mini QD-LED TV रेंज लॉन्च कर दी है। यह टीवी 65 इंच और 75 इंच साइज में आते हैं और इनकी शुरुआती कीमत ₹61,999 रखी गई है। खास बात यह है कि इनमें डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस, 108W साउंड आउटपुट और Google TV जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Thomson Mini QD LED TV

Image-Thomson

भारत में पहली बार, इन-बिल्ट सबवूफर वाले Thomson Mini QD-LED TV

Thomson के नए Mini QD-LED TV भारत के पहले ऐसे टीवी हैं जिनमें दो इन-बिल्ट सबवूफर दिए गए हैं। इससे यूजर्स को थियेटर जैसी साउंड क्वालिटी मिलती है। टीवी में कुल 108W का साउंड आउटपुट है, जिसमें 6 स्पीकर्स शामिल हैं।

End of Feed