टेक एंड गैजेट्स

दुनिया का सबसे पतला ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन आया सामने, Samsung, Apple की बढ़ी टेंशन

पिछले कुछ समय से फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की जमकर चर्चा हो रही है। जहां Samsung और Apple जैसी कंपनिया इस समय फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को पेश कर रही हैं वहीं Techno ने पहला ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन पेश कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे पतला ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन है।

Image

टेक्नो ने पेश किया पहला ट्राई फोल्डेबल स्मार्टफोन (फोटो क्रेडिट- Tecno Mobile)

Tri Fold Smartphone unveil: फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। हाल ही में साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने और चीन की कंपनी वीवो ने भारतीय बाजार में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन्स पेश किय है। अब टेक्नो की तरफ से ऐसा स्मार्टफोन पेश किया गया है जिससे सैमसंग और ऐप्पल की टेंशन बढ़ने वाली है। Techno ने पहला ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन पेश कर दिया है। फिलहाल यह एक कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन है जिस पर कंपनी काम कर रही है। इसे जल्द ही मार्केट में पेश किया जा सकता है।

टेक्नो ने अपने इस ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन को TECNO PHANTOM Ultimate G Fold Concept नाम से पेश किया है। इस स्मार्टफोन में दो स्क्रीन हैं जो कि अंदर की तरफ तीन बार मुड़ती हैं। यह स्मार्टफोन डुअल मैकेनिज्म के साथ आता है। कंपनी की तरफ से क्लेम किया गया है कि यह दुनिया का सबसे पतला ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन होने वाला है। फोल्ड होने के बाद इस ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन की थिकनेस सिर्फ 11.49mm रह जाती है।

अगले साल हो सकता है शोकेस

Techno Mobile ने अपने ऑफिशियल X हैंडल से TECNO PHANTOM Ultimate G Fold Concept को रिवील किया। अपने पोस्ट में कंपनी ने बताया कि अनफोल्ड होने पर इसकी थिकनेस 3.49mm रह जाती है। अभी कंपनी की तरफ से इस स्मार्टफोन को लेकर और किसी तरह की जानकारी पेश नहीं की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इसे अगले साल मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में पेश कर सकती है।

टाइटन फाइबर का होगा बैक कवर

आपको बता देंकि TECNO PHANTOM Ultimate G Fold Concept को ट्राई फोल्ड करने के लिए डुअल हिंज मैकेनिज्म का इस्तेमाल किया गया है। हिंज को 2000MPa स्टील से बनाया गया है हीं बैक कवर को टाइटन फाइबर से तैयार किया गया है। अनफोल्ड होने पर इस स्मार्टफोन पर 9.94 इंच का डिस्प्ले मिलता है। ऐसा माना जा रहा है कि इस ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन का डिजाइन सैमसंग के आने वाले ट्राई फोल्ड की ही तरह होगा जो कि एक बुक स्टाइल का फोल्डेबल फोन होने वाला है। इसमें एक सेकंड्री कवर स्क्रीन दी गई है जो कि एक नॉर्मल स्मार्टफोन की तरह काम करता है। इसमें कंपनी 5000mAh से ज्यादा कैपेसिटी की बैटरी दे सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article