Airtel Free Perplexity Pro Subscription: दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने अमेरिका की एआई स्टार्टअप कंपनी Perplexity के साथ साझेदारी की है। इसके तहत एयरटेल के सभी ग्राहकों को Perplexity Pro का वार्षिक सब्सक्रिप्शन एक साल तक फ्री में दिया जाएगा। बता दें कि Perplexity का फ्री वर्जन आम यूजर्स के लिए उपलब्ध रहता है, जिसमें बेसिक सर्च फीचर्स मिलते हैं। लेकिन कंपनी के मुताबिक, Perplexity Pro वर्जन में प्रोफेशनल और हेवी यूजर्स के लिए एडवांस फीचर्स मिलती हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि Airtel यूजर्स कैसे इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं और Perplexity Pro से उन्हें क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।
एयरटेल यूजर्स को फ्री मिलेगा Perplexity Pro
परप्लेक्सिटी प्रो की कीमत लगभग 17,000 रुपये सालाना है। मगर एयरटेल की इस डील के जरिए भारत में सभी एयरटेल यूजर्स इसे बिना किसी फीस के एक साल तक इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि यह एक AI-पावर्ड सर्च और आंसर इंजन है, जो यूजर्स के सवालों का सटीक और डिटेल रिसर्च बेस्ड उत्तर देता है।
क्या है Perplexity Pro?
परप्लेक्सिटी प्रो, Perplexity AI का पेड वर्जन है, जिसमें एडवांस AI टूल्स और मॉडल्स जैसे GPT-4.1, Claude 4.0, Sonar, Grok4 और Gemini 2.5 Pro तक एक्सेस मिलता है। इसकी मदद से यूजर्स रियल-टाइम में डीप रिसर्च, प्रॉडक्टिविटी टूल्स, इमेज जनरेशन और प्रोफेशनल टास्क्स को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं। यह एआई प्लेटफॉर्म चैटबॉट की तरह बातचीत के अंदाज में जानकारी देता है और हर दिन सैकड़ों सवालों के जवाब खोजने की सुविधा देता है।
एयरटेल यूजर्स परप्लेक्सिटी प्रो फ्री में कैसे पाएं?
- एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए यह ऑफर एयरटेल Thanks App के जरिये उपलब्ध कराया है।
- एयरटेल Thanks ऐप इंस्टॉल करें: सबसे पहले अपने फोन में एयरटेल Thanks App डाउनलोड करके लॉगइन करें।
- रिवार्ड सेक्शन में जाएं: ऐप के Rewards सेक्शन में जाकर परप्लेक्सिटी प्रो का बैनर देखें।
- Claim Now पर क्लिक करें: बैनर पर दिए गए Claim Now बटन पर टैप करें।
- ईमेल और OTP डालें: अपनी ईमेल आईडी डालें और उस पर आए OTP को वेरीफाई करें।
- फ्री एक्सेस कंफर्म करें: प्रोसेस पूरा होते ही आपको 12 महीने के लिए परप्लेक्सिटी प्रो का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल जाएगा।
- इसके बाद परप्लेक्सिटी की ऐप डाउनलोड कर, उसी ईमेल आईडी से लॉगइन करना होगा, जिससे आपने ऑफर क्लेम किया था।
परप्लेक्सिटी प्रो के टॉप फीचर्स और फायदे
- हर दिन अनलिमिटेड सर्च: यूजर्स बिना किसी लिमिट के सैकड़ों सवाल पूछ सकते हैं।
- AI मॉडल्स तक एक्सेस: GPT-4.1, Claude 4.0, Sonar, o3, Grok4, और Gemini 2.5 Pro जैसे टॉप AI मॉडल्स का एक्सेस।
- रिजनिंग और Pro Search: कठिन सवालों के लिए डीप रिजनिंग और एडवांस सर्च फीचर्स।
- इमेज जनरेशन: AI की मदद से कस्टम इमेज बनाने की सुविधा।
- Perplexity Labs एक्सेस: नए एआई टूल्स और एक्सपेरिमेंटल फीचर्स के लिए एक्सेस।
