यदि आप भी किसी फ्लैगशिप स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर है। इस समय अमेजन पर Oppo Find X8 Pro पर जबरदस्त ऑफर चल रहा है। कंपनी का यह प्रीमियम फ्लैगशिप फोन अब आपको बहुत ही कम कीमत पर मिल सकता है।
Oppo Find X8 Pro/Photo- Digit
अमेजन पर Oppo Find X8 Pro डील
भारत में Oppo Find X8 Pro की लॉन्चिंग कीमत 99,999 रखी गई थी। फिलहाल अमेजन पर यह स्मार्टफोन 81,999 रुपये में उपलब्ध है यानी आपको मिल रहा है सीधा 18,000 रुपये का डिस्काउंट। इसके अलावा HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त 4,500 रुपये तक की छूट ली जा सकती है। अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो कीमत और भी कम हो जाएगी।
Oppo Find X8 Pro स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Oppo Find X8 Pro में 6.78 इंच की AMOLED स्क्रीन है जिसके साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। इसके साथ Dolby Vision सपोर्ट का भी सपोर्ट है। Oppo Find X8 Pro में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर है।
Oppo Find X8 Pro का कैमरा
फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें 50MP का Sony LYT808 प्राइमरी सेंसर है। दूसरा लेंस 50MP Sony LYT600 पेरिस्कोप टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल ज़ूम) है, तीसरा लेंस 50MP Sony IMX858 सेंसर (6x ऑप्टिकल जूम और 120x डिजिटल जूम) और चौथा लेंस 50MP Samsung अल्ट्रावाइड है। फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है। फोन में 5910mAh की बैटरी है जिसके साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है।
