YouTube में 7 साल बाद वापस आ रहा है यह फीचर, व्हाट्सऐप को मिलेगी टक्कर

कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि उन्हें ऐप के भीतर एक नया चैट इंटरफेस दिखाई दे रहा है। इस इंटरफेस की मदद से यूजर्स सीधे दूसरे यूजर्स के साथ चैट कर सकते हैं और वीडियो भी शेयर कर सकते हैं, वह भी ऐप से बाहर गए बिना।

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube एक बार फिर अपने डायरेक्ट मैसेजिंग (DM) फीचर को वापस लाने की तैयारी कर सकता है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस फीचर की दोबारा टेस्टिंग कर रही है। याद दिला दें कि यूट्यूब ने 2019 में अपने इन-ऐप मैसेजिंग फीचर को बंद कर दिया था। उस समय कंपनी का कहना था कि ज्यादातर यूजर्स वीडियो शेयर करने और बातचीत के लिए अन्य मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, इसलिए इस फीचर को हटाया गया था।

YouTube में 7 साल बाद वापस आ रहा है यह फीचर, व्हाट्सऐप को मिलेगी टक्कर

Youtube Chat

दोबारा टेस्ट हो रहा है मैसेजिंग सिस्टम

अब सामने आई जानकारी के अनुसार यूट्यूब एक नए मैसेजिंग सिस्टम की टेस्टिंग कर रहा है। कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि उन्हें ऐप के भीतर एक नया चैट इंटरफेस दिखाई दे रहा है। इस इंटरफेस की मदद से यूजर्स सीधे दूसरे यूजर्स के साथ चैट कर सकते हैं और वीडियो भी शेयर कर सकते हैं, वह भी ऐप से बाहर गए बिना। फिलहाल यह फीचर सीमित स्तर पर टेस्ट किया जा रहा है और अभी सभी देशों के यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।

End of Feed