टेक एंड गैजेट्स

Poco C85x 5G भारत में हुआ लॉन्च, 6300mAh की है बैटरी, कीमत से लेकर फीचर्स तक जानें

यह फोन Xiaomi के Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। इसमें ऑक्टा-कोर Unisoc T8300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz तक जाती है। फोन में Mali-G57 GPU, 4GB LPDDR4x रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Image

Poco C85x 5G Launched in India

पोको इंडिया ने अपने नए फोन Poco C85x 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की सी-सीरीज का नया मेंबर है। इसकी बिक्री जल्द ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से शुरू होगी। फोन को तीन कलर्स में पेश किया गया है। Poco C85x 5G में 6,300mAh की बैटरी है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग भी है। इसमें 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी है।

Poco C85x 5G की कीमत

भारत में Poco C85x 5G की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलता है। वहीं 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन 14 मार्च को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी इसे ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन तीन कलर ऑप्शन में पेश कर रही है।

Poco C85x 5G डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

Poco C85x 5G में 6.9 इंच का HD+ (720×1600 पिक्सल) AdaptiveSync डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक है और इसे TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिला है, जिससे लो ब्लू लाइट और फ्लिकर-फ्री व्यूइंग का अनुभव मिलता है।

यह फोन Xiaomi के Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। इसमें ऑक्टा-कोर Unisoc T8300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz तक जाती है। फोन में Mali-G57 GPU, 4GB LPDDR4x रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Poco C85x 5G कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मुख्य कैमरा 32 मेगापिक्सल का है, जो 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Poco C85x 5G बैटरी और अन्य फीचर्स

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6300mAh की बड़ी बैटरी है, जो कंपनी के मुताबिक दो दिन तक का बैकअप दे सकती है। फोन में 15W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन को IP57 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से कुछ हद तक सुरक्षित रहता है। इसका वजन लगभग 210 ग्राम है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article