टेक एंड गैजेट्स

1TB स्टोरेज के साथ भारत में लॉन्च हुई दुनिया की सबसे छोटी पेन ड्राइव, जानें कीमत

SanDisk की इस नई फ्लैश ड्राइव में अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट डिजाइन दिया गया है, जिससे इसे डिवाइस में लगाकर हमेशा रखा जा सकता है। इसका छोटा आकार इसे लैपटॉप और टैबलेट के साथ इस्तेमाल करने में काफी सुविधाजनक बनाता है।

Image

SanDisk Extreme Fit USB Type-C Flash Drive

स्टोरेज डिवाइस बनाने वाली कंपनी SanDisk ने भारत में नई SanDisk Extreme Fit USB Type-C Flash Drive लॉन्च की है। कंपनी का दावा है कि यह 1TB स्टोरेज क्षमता वाली दुनिया की सबसे छोटी USB Type-C फ्लैश ड्राइव है।

यह खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन की गई है जिन्हें अतिरिक्त स्टोरेज की जरूरत होती है लेकिन वे बड़े एक्सटर्नल ड्राइव साथ नहीं रखना चाहते। इस फ्लैश ड्राइव में कॉम्पैक्ट “लीव-इन” डिजाइन दिया गया है, जिससे इसे लैपटॉप या टैबलेट में लगाकर लगातार इस्तेमाल किया जा सकता है और यह बाहर ज्यादा उभरी हुई भी नहीं दिखती।

भारत में कीमत और उपलब्धता

SanDisk Extreme Fit USB Type-C फ्लैश ड्राइव को भारत में कई स्टोरेज विकल्पों में लॉन्च किया गया है।

  • 64GB वेरिएंट: 2,049 रुपये
  • 128GB वेरिएंट: 2,799 रुपये
  • 256GB वेरिएंट: 4,899 रुपये
  • 512GB वेरिएंट: 4,999 रुपये
  • 1TB वेरिएंट: 17,299 रुपये

कंपनी के अनुसार यह फ्लैश ड्राइव छात्रों, प्रोफेशनल्स और मोबाइल यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जिन्हें चलते-फिरते अतिरिक्त स्टोरेज की जरूरत पड़ती है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

SanDisk की इस नई फ्लैश ड्राइव में अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट डिजाइन दिया गया है, जिससे इसे डिवाइस में लगाकर हमेशा रखा जा सकता है। इसका छोटा आकार इसे लैपटॉप और टैबलेट के साथ इस्तेमाल करने में काफी सुविधाजनक बनाता है।

डेटा ट्रांसफर की बात करें तो 128GB से लेकर 1TB तक के मॉडल में 400MB प्रति सेकंड तक की रीड स्पीड मिलती है, जबकि 64GB मॉडल में 300MB प्रति सेकंड तक की रीड स्पीड दी गई है। इससे फोटो, वीडियो और दस्तावेज जैसे बड़े फाइल तेजी से ट्रांसफर किए जा सकते हैं।

कई डिवाइस के साथ काम करेगी

यह फ्लैश ड्राइव USB Type-C पोर्ट वाले कई डिवाइस जैसे लैपटॉप, टैबलेट और अन्य गैजेट्स के साथ काम करती है। इसके अलावा यह SanDisk Memory Zone एप के साथ भी सपोर्ट करती है, जिसकी मदद से यूजर्स अपने फाइल को मैनेज, बैकअप और रिस्टोर कर सकते हैं। यह ऐप Windows और Mac दोनों प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध है और इसमें ऑटोमैटिक बैकअप सेट करने का विकल्प भी दिया गया है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article