आ गया घर का काम करने वाला रोबोट, झाड़ू पोछा तो करेगा ही, कपड़े भी धोएगा

Weave Robotics ने नया AI ह्यूमनॉइड रोबोट Isaac 1 पेश किया है। यह घर में कपड़े फोल्ड करने, बेड बनाने, सामान व्यवस्थित करने और कई अन्य घरेलू काम खुद कर सकता है। जानिए इसकी खासियतें।

अमेरिका की रोबोटिक्स कंपनी Weave Robotics ने अपना नया ह्यूमनॉइड होम रोबोट Isaac 1 पेश किया है। यह AI-पावर्ड रोबोट घर के रोजमर्रा के कई काम अपने आप करने में सक्षम है। कपड़े फोल्ड करना, बिस्तर लगाना, कमरे की सफाई करना, सामान को व्यवस्थित रखना और इधर-उधर बिखरी चीजों को उनकी जगह पर रखना जैसे काम Isaac 1 बिना किसी खास मानवीय मदद के कर सकता है। कंपनी का कहना है कि इस रोबोट का उद्देश्य घर के कामों को आसान बनाना और लोगों का समय बचाना है।

Weave Robotics has unveiled Isaac 1

आ गया घर का काम करने वाला रोबोट, झाड़ू पोछा भी करेगा/Photo- Weave Robotics/YouTube

कपड़े फोल्ड करने से लेकर बेड बनाने तक करेगा कई काम

Isaac 1 को खास तौर पर घरेलू कामों के लिए तैयार किया गया है। यह केवल कपड़े फोल्ड करने तक सीमित नहीं है, बल्कि बेड बनाना, कुशन ठीक करना, कमरे में फैले सामान को व्यवस्थित करना और कपड़ों को अलमारी में रखना जैसे कई काम भी कर सकता है। रोबोट घर के अलग-अलग कमरों में घूमकर काम करता है और अधिकांश स्थितियों में पूरी तरह स्वायत्त (Autonomous) तरीके से कार्य करता है।

End of Feed