सरकार की बड़ी चेतावनी, इन 3 ऐप्स को गलती से भी फोन में डाउनलोड ना करें

गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली सरकारी साइबर एजेंसी Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने इस बढ़ते खतरे पर सख्त चेतावनी जारी की है। असल में इनका मकसद यूजर्स का डेटा चुराना, ब्लैकमेल करना और अवैध वसूली करना होता है। कई लोग इन ऐप्स के झांसे में आकर अपनी निजी जानकारी दे देते हैं और बाद में गंभीर परेशानी में फंस जाते हैं।

ऑनलाइन लोन लेना आज के समय में आम बात हो गई है, लेकिन इसके साथ साइबर फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। अब चिंता की बात यह है कि नकली लोन ऐप्स सिर्फ एंड्रॉयड ही नहीं, बल्कि Apple App Store पर भी दिखाई देने लगे हैं। गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली सरकारी साइबर एजेंसी Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने इस बढ़ते खतरे पर सख्त चेतावनी जारी की है।

जारी अलर्ट के अनुसार Tinne Loan, Rishna Loan, Ambala Cash जैसी ऐप्स को फेक और संदिग्ध पाया गया है। ये ऐप्स खुद को इंस्टेंट लोन देने वाला भरोसेमंद प्लेटफॉर्म बताती हैं, लेकिन असल में इनका मकसद यूजर्स का डेटा चुराना, ब्लैकमेल करना और अवैध वसूली करना होता है। कई लोग इन ऐप्स के झांसे में आकर अपनी निजी जानकारी दे देते हैं और बाद में गंभीर परेशानी में फंस जाते हैं। सरकार ने साफ कहा है कि Fake Loan Apps तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए सावधान रहना बेहद जरूरी है।

End of Feed