Telecom companies Revenue: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर से दिसंबर 2024 की तिमाही में टेलीकॉम कंपनियों की कुल कमाई (सकल राजस्व) 14.07% बढ़कर 96,390 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 84,500 करोड़ रुपये थी।
(Representational Image)
ये भी पढ़ें: भारत में 94 करोड़ के पार हुई ब्रॉडबैंड यूजर्स की संख्या, एक महीने में ही बढ़े इतने करोड़ ग्राहक
इस तिमाही में कंपनियों का समायोजित सकल राजस्व (AGR) भी बढ़ा है। यह 14.89% की बढ़ोतरी के साथ ₹77,934 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल ये ₹67,835 करोड़ था। इस दौरान दूरसंचार सेवा प्रदाताओं से सरकार का लाइसेंस शुल्क संग्रह 14.75 प्रतिशत बढ़कर 6,234 करोड़ रुपये हो गया, जबकि स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क लगभग 17 प्रतिशत बढ़कर 989 करोड़ रुपये रहा।
समायोजित सकल राजस्व (AGR) के हिसाब से टॉप कंपनियां:
- रिलायंस जियो ₹28,542.76 करोड़ के AGR के साथ पहले नंबर पर रही।
- एयरटेल ने जबरदस्त ग्रोथ दिखाई और उसका AGR 27.31% बढ़कर ₹26,073.7 करोड़ पहुंच गया।
- यह जियो की 14.8% की बढ़ोतरी के मुकाबले लगभग दोगुनी है।
- वोडाफोन आइडिया का AGR 6.69% बढ़कर ₹7,958.46 करोड़ हुआ।
- BSNL का AGR भी 13.95% की बढ़त के साथ ₹2,292.47 करोड़ रहा।
इस दौरान सरकार को टेलीकॉम कंपनियों से लाइसेंस फीस के रूप में ₹6,234 करोड़ मिले, जो पिछले साल से 14.75% ज्यादा है। स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क भी 17% की बढ़ोतरी के साथ ₹989 करोड़ तक पहुंच गया। इस रिपोर्ट से साफ है कि भारत में टेलीकॉम सेक्टर की कमाई लगातार बढ़ रही है और एयरटेल इस तिमाही में सबसे तेज ग्रोथ करने वाली कंपनी बनी है।
