टेक एंड गैजेट्स

Realme ने लॉन्च किया धांसू स्मार्टफोन! 6,000mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP69 रेटिंग, जाने कीमत

Realme 14T 5G: Realme 14T 5G में 6.67-इंच फुल-एचडी+AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। Realme 14T 5G हैंडसेट में 6,000mAh की बैटरी और 45W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट है।

Image

Realme 14T 5G: रियलमी ने अपने नए मिड रेंज फोन Realme 14T 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 6,000mAh की बैटरी और 45 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट और AMOLED डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है।

Realme 14T 5G: कितनी है कीमत

Realme 14T 5G की कीमत भारत में 8GB + 128GB विकल्प के लिए 17,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है। फोन को लाइटनिंग पर्पल, ओब्सीडियन ब्लैक और सर्फ ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसे फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया ई-स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

Realme 14T 5G: फीचर्स और डिस्प्ले

Realme 14T 5G में 6.67-इंच फुल-एचडी+AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,100 निट्स पीक ब्राइटनेस, 180Hz तक टच सैंपलिंग रेट, 92.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है। फोन Android 15-आधारित Realme UI 6 के साथ आता है।

पावर की बात करें तो फोन में 6nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट, 8GB LPDDR4X रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। Realme 14T 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।

Realme 14T 5G: बैटरी और कनेक्टिविटी

Realme ने 14T 5G हैंडसेट में 6,000mAh की बैटरी और 45W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3, GPS और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए IP69 रेटिंग मिलती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article