टेक एंड गैजेट्स

दिसंबर तिमाही में टेलीकॉम कंपनियों की कमाई में 14% से ज्यादा की बढ़ोतरी: ट्राई रिपोर्ट

Telecom companies Revenue: इस दौरान सरकार को टेलीकॉम कंपनियों से लाइसेंस फीस के रूप में ₹6,234 करोड़ मिले, जो पिछले साल से 14.75% ज्यादा है। स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क भी 17% की बढ़ोतरी के साथ ₹989 करोड़ तक पहुंच गया।

Image

(Representational Image)

Telecom companies Revenue: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर से दिसंबर 2024 की तिमाही में टेलीकॉम कंपनियों की कुल कमाई (सकल राजस्व) 14.07% बढ़कर 96,390 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 84,500 करोड़ रुपये थी।

इस तिमाही में कंपनियों का समायोजित सकल राजस्व (AGR) भी बढ़ा है। यह 14.89% की बढ़ोतरी के साथ ₹77,934 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल ये ₹67,835 करोड़ था। इस दौरान दूरसंचार सेवा प्रदाताओं से सरकार का लाइसेंस शुल्क संग्रह 14.75 प्रतिशत बढ़कर 6,234 करोड़ रुपये हो गया, जबकि स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क लगभग 17 प्रतिशत बढ़कर 989 करोड़ रुपये रहा।

समायोजित सकल राजस्व (AGR) के हिसाब से टॉप कंपनियां:

  • रिलायंस जियो ₹28,542.76 करोड़ के AGR के साथ पहले नंबर पर रही।
  • एयरटेल ने जबरदस्त ग्रोथ दिखाई और उसका AGR 27.31% बढ़कर ₹26,073.7 करोड़ पहुंच गया।
  • यह जियो की 14.8% की बढ़ोतरी के मुकाबले लगभग दोगुनी है।
  • वोडाफोन आइडिया का AGR 6.69% बढ़कर ₹7,958.46 करोड़ हुआ।
  • BSNL का AGR भी 13.95% की बढ़त के साथ ₹2,292.47 करोड़ रहा।

इस दौरान सरकार को टेलीकॉम कंपनियों से लाइसेंस फीस के रूप में ₹6,234 करोड़ मिले, जो पिछले साल से 14.75% ज्यादा है। स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क भी 17% की बढ़ोतरी के साथ ₹989 करोड़ तक पहुंच गया। इस रिपोर्ट से साफ है कि भारत में टेलीकॉम सेक्टर की कमाई लगातार बढ़ रही है और एयरटेल इस तिमाही में सबसे तेज ग्रोथ करने वाली कंपनी बनी है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article