8000mAh बैटरी के साथ Tecno Pova Curve 2 5G हुआ लॉन्च, 16GB तक की रैम और 256GB की मिलेगी स्टोरेज
- Authored by: गौरव तिवारी
- Updated Feb 13, 2026, 02:30 PM IST
टेक्नो का यह नया स्मार्टफोन कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है। स्मार्टफोन में आपको 8GB की स्टैंडर्ड रैम के साथ 8GB की वर्चुअल रैम का भी ऑप्शन मिलता है। आप इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे।
टेक्नो ने भारतीय बाजार ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)
नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी टेक्नो ने भारतीय बाजार में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन Tecno Pova Curve 2 5G है जिसमें प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। टेक्नो का यह नया स्मार्टफोन कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है। स्मार्टफोन में आपको 8GB की स्टैंडर्ड रैम के साथ 8GB की वर्चुअल रैम का भी ऑप्शन मिलता है। आइए आपको इसकी डिटेल जानकारी देते हैं।
टेक्नो ने Tecno Pova Curve 2 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें आपको बेस वेरिएंट में 8GB + 128GB की स्टोरेज मिलेगी। इसे खरीदने के लिए आपको 27,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 8GB + 256GB के साथ आता है जिसे खरीदने के लिए आपको 29,999 रुपये खर्च करने होंगे। स्मार्टफोन में आपको Mystic Purple, Storm Titanium और Melting Silver कलर ऑप्शन मिलने वाला है।
Tecno Pova Curve 2 5G में कंपनी ने 8GB तक की वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट दिया है। इस तरह आप फोन में कुल 16GB तक की रैम इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप फोन में अधिक ऐप्स को इंस्टाल कर पाएंगे।
सेल डेट और बैंक ऑफर
अगर आप Tecno Pova Curve 2 5G को खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि इसकी सेल 20 फरवरी से शुरू होगी। आप इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। स्मार्टफोन की प्री बुकिंग 13 फरवरी से शुरू होगी। इसमें मिलने वाले बैंक ऑफर्स की बात करें तो कंपनी सभी बैंक कार्ड पर 1500 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक ऑफर दे रही है। इसके अलावा कंपनी 3 या 6 महीने के नो कॉस्ट EMI पर 3,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है।
Tecno Pova Curve 2 5G के स्पेसिफिकेशन्स
- Tecno Pova Curve 2 5G में कंपनी ने 6.7 इंच का 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया है।
- डिस्प्ले पैनल में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
- स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए इसमें आपको Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन मिलती है।
- परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें MediaTek Dimensity 7100 6nm ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया है।
- स्मार्टफोन में आपको 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है।
- आउट ऑफ द बॉक्स स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट मिलता है।
- फोटोग्राफी के लिए Tecno Pova Curve 2 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
- स्मार्टफोन को पावर देने के लिए कंपनी ने 8000mAh तक की बड़ी बैटरी दी है।
