AC Best Setting for Monsoon: मानसून के मौसम में हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से तो राहत दे दी लेकिन इसने एक बड़ी समस्या खड़ी कर दी है। धूप के बीच-बीच में बारिश होने से उमस भी काफी बढ़ने लगी है। हवा में ह्यूमिडी बढ़ने से चिपचिपी गर्मी होने लगती है। सामान्य गर्मी के मौसम में तो कूलर और एसी काम कर जाते हैं लेकिन बारिश के मौसम में कूलर और एसी चलाने पर भी चिपचिपाहट महसूस होती है। आज हम आपको AC एक एक ऐसे मोड के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपको मानसून के मौसम भी अच्छी ठंडी हवा मिलेगी।
आपको बता दें कि बदलते दौर के साथ एसी की टेक्नोलॉजी भी बहुत एडवांस हो चुकी है। एयर कंडीशनर में अब अलग-अलग मौसम के लिए एसी में अलग-अलग मोड दिए जाते हैं। एसी में हमें कूल, ड्राई, फैन आदि कई तरह के मोड मिलते हैं। मानसून के मौसम में एसी चलाने के बाद चिपचिपाहट का एहसास इसलिए होता है कि हम उसे गर्मी वाले मोड में ही चलाते हैं। अगर आप मानसून में सही मोड में एसी चलाते हैं तो रूम तो ठंडा रहेगा और आपका बिजली बिल भी कम आएगा।
AC के साथ कभी न करें ये गलती
बारिश या मानसून के मौसम में कभी भी एसी को सामान्य गर्मी वाले मोड में न चलाएं। किसी भी एसी में खासतौर पर तीन कूल, ड्राई और फैन मोड दिए जाते हैं। आपको बता दें कि एसी का कूल मोड गर्मियों के सीजन के लिए होता है। यह कमरे के तापमान को कम करके वातावरण को ठंडा बनाता है। कूल मोड हवा से नमी को नहीं हटा पाता। इसलिए मानसून के मौसम के लिए यह मोड सही नहीं है।
मानसून के मौसम में बारिश होने की वजह से तापमान पहले ही कम हो चुका होता है लेकिन हवा में नमी मौजूद रहती है। इस समस्या को दूर करने के लिए एसी में ड्राई मोड (AC Dry Mode) दिया जाता है। इस मौसम के लिए यह सबसे परफेक्ट सेटिंग है। अगर आप अपने AC को अभी नॉर्मल मोड में चला रहे हैं तो तुरंत उसे ड्राई मोड पर सेट कर लें। ड्राई मोड लगाते ही एसी हवा में मौजूद नमी को खींच लेता है जिससे उमस खत्म हो जाती है।
