Tata To Build iPhone Casing In India: एप्पल आईफोन की एन्क्लोजर असेंबल करने वाली एक महत्वपूर्ण कंपनी बनने के बाद टाटा भारत में आईफोन केसिंग बनाने के लिए काम कर रही है। ईटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स अब इन आईफोन की केसिंग बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली "बहुत परिष्कृत" और कॉम्प्लेक्स हाई-प्रीशियल मशीनें को आंतरिक रूप से विकसित करने पर काम कर रही है।
Tata To Build iPhone Casing In India
भारत में आईफोन केसिंग बनाएगी कंपनी
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने भारत में आईफोन केसिंग बनाने और इसकी क्षमताएं विकसित करने के लिए दो भारतीय निर्माताओं के साथ समझौता किया है। कंपनी की भविष्य में इन जटिल मशीनों का निर्यात भी करने की योजना है। बता दें कि अब तक टाटा इन्हें चीन से आयात करता था।
मशीनरी का उपयोग कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग के लिए किया जाएगा, जिसमें Apple जैसी ग्लोबल कंपनी भी शामिल है। इस कदम से 2025 के लक्ष्य तक सरकार के 300 अरब डॉलर के इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात को महत्वपूर्ण प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
भारतीय मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम को मिलेगा बूस्ट
ईटी ने जिन विशेषज्ञों से बात की, उन्होंने कहा कि इससे भारतीय मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम को भी भारी बढ़ावा मिल सकता है। एचसीएल के सह-संस्थापक अजय चौधरी ने ईटी को बताया, ''हर कोई केसिंग चाहता है।''
अगर टाटा समूह इन मशीनों को भारत में बनाने में सक्षम हैं, तो यह एक इंडस्ट्री बनाएगा क्योंकि बहुत से लोग केसिंग चाहते हैं। जो कोई भी भारत में फोन या टैबलेट बनाना चाहता है उसे केसिंग की आवश्यकता होती है और यदि वे एप्पल के कड़े स्टैंडर्ड का पालन करने में सक्षम हैं तो यह अपने आप में एक हाई क्वालिटी वाली मशीन होगी।"
