Jio का नया धमाका: अब सिर्फ 10 मिनट में घर पहुंचेगा फोन, 95 शहरों में शुरू हुई सर्विस

कंपनी का दावा है कि वह ऑर्डर मिलने के 10 मिनट के भीतर खरीदारों को जियो फीचर फोन पहुंचा देगी। यह सर्विस भारत के 95 शहरों में शुरू की गई है, जिसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं।

अब Jio के सस्ते और पॉपुलर फीचर फोन आप घर बैठे खरीद सकते हैं वो भी सिर्फ 10 मिनट में। जी हां! स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart) ने रिलायंस जियो (Reliance Jio) के साथ मिलकर एक नई साझेदारी की घोषणा की है, जिसके तहत JioBharat V4 और JioPhone Prima 2 की इंस्टेंट होम डिलीवरी शुरू कर दी गई है। कंपनी का दावा है कि वह ऑर्डर मिलने के 10 मिनट के भीतर खरीदारों को जियो फीचर फोन पहुंचा देगी। यह सर्विस भारत के 95 शहरों में शुरू की गई है, जिसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं।

Swiggy Instamart Partners With Jio

Swiggy Instamart ने JioBharat V4 और JioPhone Prima 2 की इंस्टेंट होम डिलीवरी शुरू कर दी गई है। (फोटो सोर्स-Jio)

End of Feed