टेक एंड गैजेट्स

Samsung Galaxy Unpacked 2025 आज: लॉन्च होंगे Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 और कई नए डिवाइस, जानें क्या रहेगा खास

Samsung Galaxy Unpacked 2025: नए Fold 7 में 6.5 इंच का आउटर डिस्प्ले और 8 इंच का इनर फोल्डिंग डिस्प्ले दिया जाएगा। हालांकि डिस्प्ले साइज में बदलाव किया गया है, लेकिन इसमें अब भी 4,400mAh की बैटरी ही मिलने की उम्मीद है, जो कि पिछले वेरिएंट Fold 6 जितनी ही है।

Image

Samsung Galaxy Z Fold 7 (image credit-Samsung)

Samsung Galaxy Unpacked 2025: आज यानी 9 जुलाई को सैमसंग का बहुप्रतीक्षित गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 (Galaxy Unpacked 2025) ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में आयोजित किया जा रहा है। भारतीय समयानुसार यह कार्यक्रम शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इसे Samsung की वेबसाइट, सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। यहां हम आपको इस इवेंट में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन और उनके फीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 की लॉन्चिंग तय

इस इवेंट में कंपनी अपने लेटेस्ट फोल्डेबल डिवाइसेज- Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 से पर्दा उठाने जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह नए फोन्स पहले से बेहतर डिजाइन, AI-पावर्ड इंटरफेस और ब्रेकथ्रू हार्डवेयर के साथ आ सकते हैं।

आएगा नया सस्ता मॉडल- Galaxy Z Flip 7 FE?

खबरों की मानें तो इस बार Samsung एक सस्ता क्लैमशेल डिवाइस भी पेश कर सकता है, जिसे Galaxy Z Flip 7 FE नाम दिया जा सकता है। यह फोन प्रीमियम लाइनअप का किफायती वर्जन होगा, जैसा कंपनी अपने S सीरीज और टैबलेट्स में भी करती रही है।

कितनी होगी कीमत?

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर टिप्स्टर योगेश बरार के अनुसार, Samsung Galaxy Z Fold 7 की कीमत भारत में लगभग ₹1,75,000 से ₹1,79,000 के बीच हो सकती है। यह कीमत पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy Z Fold 6 के मुकाबले काफी अधिक है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹1,49,999 थी। यह पहली बार नहीं है जब Fold 7 की कीमत में बढ़ोतरी की चर्चा हो रही है- इससे पहले फ्रांस के लिए भी इसी तरह के प्राइस हाइक की रिपोर्ट सामने आई थी। जहां तक बात है Galaxy Z Flip 7 की, तो अभी तक इसकी कीमत को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें डिज़ाइन और फीचर्स में बड़े बदलाव होने के बावजूद इसकी कीमत Flip 6 के समान ही रहने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 के संभावित फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 7 को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि कंपनी ने इस बार दोनों डिस्प्ले साइज को पहले से बड़ा कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए Fold 7 में 6.5 इंच का आउटर डिस्प्ले और 8 इंच का इनर फोल्डिंग डिस्प्ले दिया जाएगा। हालांकि डिस्प्ले साइज में बदलाव किया गया है, लेकिन इसमें अब भी 4,400mAh की बैटरी ही मिलने की उम्मीद है, जो कि पिछले वेरिएंट Fold 6 जितनी ही है।

फोन को Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट से पावर दिया जाएगा। स्टोरेज वेरिएंट्स में 256GB और 512GB शामिल होंगे, जबकि कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में 1TB स्टोरेज वेरिएंट भी पेश किया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो Fold 7 में 200MP का प्राइमरी सेंसर दिए जाने की चर्चा है। हालांकि, अन्य कैमरा स्पेसिफिकेशन की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। Galaxy Z Fold 7 को कंपनी ब्लैक, ब्लू और सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च कर सकती है।

Galaxy Watch 8 सीरीज

Samsung इस इवेंट में Galaxy Watch 8 और Watch 8 Classic भी लॉन्च कर सकती है। साथ ही, पिछले साल के Ultra मॉडल का अपग्रेडेड वर्जन- Galaxy Watch Ultra 2 भी सामने आ सकता है।

AI इंटरफेस देगा नया एक्सपीरियंस

कंपनी ने “Ultra experience” और “next-gen AI” फीचर्स का टीजर दिया है। संभावना है कि इन फोन्स में Galaxy AI का बेहतर इंटीग्रेशन, स्मार्ट कैमरा मोड्स और कस्टम UI देखने को मिलेगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathel author

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, ग... और देखें

End of Article