टेक एंड गैजेट्स

Status Ads और Promoted Channels फीचर्स ग्लोबली हुए लॉन्च, WhatsApp यूजर्स को मिलेगा ये फायदा

WhatsApp के मुताबिक इन नए फीचर्स का मकसद यूजर्स सो नए बिजनेस और चैनल्स से आसानी से कनेक्ट करना है। वॉट्सऐप यूजर्स अब इन नए टूल्स की मदद से आसानी से अपने फेवरेट बिजनेस या फिर चैनल्स को सर्च कर सकते हैं।

Image

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने लॉन्च किए नए फीचर।(फोटो क्रेडिट-Digit)

वॉट्सऐप एक पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्लिकेशन है जिसके दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स हैं। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 4 बिलयन लोग इस समय वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। कंपनी समय-समय में अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए नए नए फीचर्स और अपडेट्स लाती रहती है। अगर आपके फोन में वॉट्सऐप है तो बता दें कि कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर Status Ads और Promoted Channels को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है।

WhatsApp के मुताबिक इन नए फीचर्स का मकसद यूजर्स सो नए बिजनेस और चैनल्स से आसानी से कनेक्ट करना है। वॉट्सऐप यूजर्स अब इन नए टूल्स की मदद से आसानी से अपने फेवरेट बिजनेस या फिर चैनल्स को सर्च कर सकते हैं और बातचीत करने के साथ ही सवाल भी पूछ सकते हैं। कंपनी की मानें तो यह नए अपडेट्स बिजनेस की विजिबिलिटी को बढ़ाने में मदद करेंगे।

यहां मिलेंगे नए फीचर्स

WhatsApp के लेटेस्ट ‘Updates’ टैब में अब नए फीचर्स जोड़े जा रहे हैं, जिनमें Status और Channels शामिल हैं। इस सेक्शन में आपको विज्ञापन और प्रमोटेड चैनल्स के पोस्ट साफ लेबल के साथ दिखाई देंगे, ताकि आप आसानी से पहचान सकें कि कौन-सा कंटेंट स्पॉन्सर्ड है। अगर आप चाहें, तो ऐसे पोस्ट्स को बिना किसी परेशानी के स्किप भी कर सकते हैं।

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन नए फीचर्स को जोड़ने से पर्सनल चैटिंग अनुभव में कोई बदलाव नहीं होगा। आपकी निजी चैट, कॉल और स्टेटस पहले की तरह पूरी तरह ‘End-to-end encrypted’ रहेंगे, यानी आपकी बातचीत सुरक्षित और निजी रहेगी।

इसके अलावा, यूजर्स को यह सुविधा भी मिलेगी कि वे किसी खास बिजनेस के विज्ञापनों को ब्लॉक या हाइड कर सकें। इससे ‘Updates’ टैब पर सिर्फ वही कंटेंट दिखेगा जो आप देखना चाहते हैं, और आपकी स्क्रीन ज्यादा साफ और व्यवस्थित बनी रहेगी।

यजर्स ले सकते हैं सब्सक्रिप्शन

WhatsApp की तरफ से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक कुछ क्षेत्रों, जैसे यूरोप के कुछ देशों में, यूजर्स चाहें तो बिना विज्ञापन वाला अनुभव पाने के लिए सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। इस प्लान के तहत Status और Channels में दिखने वाले सभी Ads हटा दिए जाएंगे। हालांकि, इसकी कीमत और उपलब्धता अलग-अलग प्लेटफॉर्म और स्थान के अनुसार बदल सकती है।

कंपनी लगातार अपने प्लेटफॉर्म में नए बदलाव और सुधार कर रही है, ताकि यूजर्स को बेहतर अनुभव मिल सके और वे चैट्स, ग्रुप्स और चैनल्स पर पहले से ज्यादा सक्रिय रह सकें।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article