टेक एंड गैजेट्स

1 मार्च से स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, Vivo, iQOO के ये फोन्स हो सकते हैं महंगे

1 मार्च से Vivo और iQOO के कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स महंगे हो सकते हैं। कीमतों में बढ़ोतरी होने की जानकारी टिप्स्टर अभिषेक यादव की तरफ से शेयर की गई है। जानकारी के अनुसार जिन स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ सकती हैं उसमें करीब 6 पॉपुलर स्मार्टफोन्स शामिल हैं।

Image

वीवो आईक्यू के मिडरेंज सेगमेंट के स्मार्टफोन्स हो सकते हैं महंगे।

Smartphone Price Hike 2026: अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। वीवो और आईक्यू के स्मार्टफोन्स की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अगर आप Vivo या फिर iQOO का स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको आज की खबर पर जरूर ध्यान देना चाहिए। ये दोनों ही कंपनियां 1 मार्च से अपने मिडरेंज सेगमेंट के स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं।

1 मार्च से Vivo और iQOO के कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स महंगे हो सकते हैं। कीमतों में बढ़ोतरी होने की जानकारी पॉपुलर टिप्स्टर अभिषेक यादव की तरफ से शेयर की गई है। जानकारी के अनुसार जिन स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ सकती हैं उसमें करीब 6 पॉपुलर स्मार्टफोन्स शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी अपने मिड रेंज सेगमेंट में आने वाले इन स्मार्टफोन्स को करीब 2500 रुपये तक महंगा कर सकती है।

Vivo के इन स्मार्टफोन्स की बढ़ सकती है कीमत

Vivo और iQOO के जिन स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ सकती है उनमें Vivo T4x का 6GB + 128GB वेरिएंट शामिल हैं। इसकी मौजूदा समय में कीमत 15,499 रुपये है लेकिन 1 मार्च से यह स्मार्टफोन 16,999 रुपये का हो सकता है। कंपनी इसी तरह इसी फोन का 8GB + 256GB वेरिएंट 18,499 रुपये से बढ़कर 20,999 रुपये कीमत कर सकती है। मतलब इस फोन में करीब 1500 रुपये का इजाफा हो सकता है।

दूसरे स्मार्टफोन की बात करें तो Vivo T4R का 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये से बढ़कर 22,999 रुपये हो सकती है। वहीं इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये से बढ़कर 26,999 रुपये हो सकती है। मतलब इस स्मार्टफोन में आपको 2000 रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। फोन 2000 रुपये महंगा हो सकता है।

इसी तरह Vivo T4 का 8GB + 128GB वेरिएंट 22,999 रुपये से बढ़कर 24,999 रुपये का हो सकता है। वहीं इसका 12GB + 256GB वेरिएंट मार्च के महीने में 26,999 रुपये से बढ़कर 28,999 रुपये का हो सकता है।

iQOO के इन स्मार्टफोन्स की बढ़ सकती है कीमत

iQOO Z10x का 6GB + 128GB वेरिएंट अभी 14999 रुपये में मिलता है लेकि मार्च से यह 16999 रुपये का मिल सकता है। इसी स्मार्टफोन का 8GB + 256GB वेरिएंट जो कि 17,999 रुपये में मिलता है उसकी कीमत बढ़कर 20,499 रुपये का हो सकती है।

iQOO Z10R के 8GB + 128GB वेरिएंट की इस समय कीमत 20,999 रुपये है लेकिन 1 मार्च के बाद यह आपको 22,999 रुपये में मिल सकता है। फोन का 12GB + 256GB वेरिएंट अभी ग्राहकों को 24,999 रुपये से ऑफर किया जाता है लेकिन 1 मार्च के बाद इसकी कीमत बढ़कर 26,999 रुपये हो सकती है।

मार्च के महीने से iQOO Z10 की कीमत में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इस फोन का 8GB + 128GB वेरिएंट 24,999 रुपये से बढ़कर 26,999 रुपये तक महंगा हो सकात है। वहीं इसका 12GB + 256GB वेरिएंट 26,999 रुपये से बढ़कर 28,999 रुपये का हो सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!