Starlink के लिए भारत में अब भी राह नहीं आसान! लेने पड़ेंगे 4-5 बड़े अप्रूवल, जानें पूरी डिटेल्स

Starlink की सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस को लेकर फैंस के बीच में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। एलन मस्क की कंपनी को भारत में सर्विस शुरू करने के लिए कुछ लाइसेंस तो मिल चुके हैं लेकिन अब भी राह आसान नहीं है। कंपनी को अभी भी 4-5 अप्रूवल्स की जरूरत है।

Starlink In India: एलन मस्क की सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस देने कंपनी स्टारलिंक को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चा चल रही है। इंटरनेट यूजर्स के बीच में इसको लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट बना हुआ। स्टारलिंक करीब 100 से अधिक देशों में अपनी सर्विस दे रही है और अब कंपनी भारत में एंट्री के लिए तेजी से कोशिश कर रही है। भारत में सर्विस शुरू करने के लिए कुछ अप्रूवल्स तो मिल चुके हैं लेकिन अब भी कंपनी के लिए राह आसान नहीं है। एलन मस्क को भारत में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस शुरू करने के लिए अब भी 4-5 अप्रूवल मिलने जरूरी हैं।

Starlink iSTock

भारत में जल्द शुरू हो सकती है सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस। (फोटो क्रेडिट-iStock)

आपको बता दें कि स्टारलिंक को जून के महीने में भारत सरकार की तरफ से GMPCS लाइसेंस मिल गया था जिससे भारत में एंट्री का रास्ता साफ हो गया था। इसके अगले महीने यानी जुलाई में भारतीय स्पेस कम्युनिकेशन सर्विस रेगुलेटर INSPACe की तरफ से भी मस्क की कंपनी को सर्विस शुरू करने के लिए लाइसेंस मिल चुका है। इन दोनों लाइसेंस मिलने के बाद भी अभी मस्क को कई सारे बड़े अप्रूवल की जरूरत है।

End of Feed