टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp के करोड़ों यूजर्स की हुई मौज, चैट में आ रहा है मोशन फोटो वाला धमाकेदार फीचर

WhatsApp अपने करोड़ों यूजर्स को नया एक्सपीरियंस देने के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है। अब कंपनी एक ऐसा फीचर लाने जा रही है जिससे यूजर्स को चैटिंग का एक नया अनुभव मिलेगा। वॉट्सऐप यूजर्स को जल्द ही मोशन फोटो वाला फीचर मिलने वाला है।

Image

वॉट्सऐप में आ रहा है धमाकेदार फीचर। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Whatsapp new feature: आज के समय में वॉट्सऐप लगभग हर एक स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक जरूरी ऐप्लिकेशन बन चुका है। दुनियाभर में करीब 3.5 बिलियन से अधिक लोग इसका इस्तेमाल करते है। यूजर्स की सेफ्टी और उन्हें नया एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी समय समय पर नए-नए अपडेट्स और नए-नए फीचर्स लाती रहती है। अगर आप चैटिंग के लिए इस इंस्टेंड मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो अब आपको एक नया अनुभव मिलने वाल है। वॉट्सऐप एक ऐसा फीचर लाने जा रहा है जिससे आप चैटिंग के दौरान मोशन वाली फोटोज भेज सकेंगे।

रिपोर्ट की मानें तो इस समय वॉट्सऐप कथित तौर पर एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिसमें यूजर्स मोशन फोटोज को अपने लोगों के साथ शेयर कर पाएंगे। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के इस फीचर को लेकर कुछ महीने पहले भी खबर आई थी। वॉट्सऐप का नया मोशन फोटो फीचर ठीक उसी तरह काम करेगा जिस तरह iOS का लाइव फोटोज फीचर काम करता है। यह फीचर iOS यूजर्स को साउंड और मूवमेंट के शॉर्ट बर्स्ट्स वाले फोटो सेंड कर करने की सहूलियत देता है।

WABEtaInfo ने शेयर की जानकारी

वॉट्सऐप के इस अपकमिंग फीचर की जानकारी कंपनी के अपडेट्स और आने वाले फीचर पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABEtaInfo की तरफ से शेयर की गई है। वॉट्सऐप के इस फीचर को गूगल प्ले स्टोर पर वॉट्सऐप बीटा फॉर एंड्रॉयड 2.25.22.29 पर स्पॉट किया गया है। WABEtaInfo की तरफ से इस फीचर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है।

वॉट्सऐप यूजर्स मोशन फोटो को नॉर्मल चैट के साथ-साथ ग्रुप्स चैट और चैनल्स में भी शेयर कर पाएंगे। अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको वॉट्सऐप का बीटा वर्जन डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आप चैट में ऐडेड मूवमेंट और आडियो के साथ चैट, ग्रुप्स और चैनल्स में मीडिया फाइल्स सेंड कर पाएंगे।

कई सारे स्मार्टफोन्स पर मौजूद है फीचर

आपको बता दें कि कई सारे एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में यह फीचर पहले से ही मौजूद है। सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन्स में इस फीचर का नाम मोशन फोटो है रखा गया है। वहीं गूगल अपने पिक्सल स्मार्टफोन्स में टॉप शॉट और मोशन फोटो के नाम से फीचर को ऑफर कर रहा है। जब कोई यूजर कैमरा शटर बटन को प्रेस करता है तो यह फीचर उससे ठीक कुछ सेकंड पहले और बाद को ऑटोमैटिकली कैप्चर कर लेता है और बाद में उसे क्रिस्टल इमेज के साथ जोड़ देता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article