टेक एंड गैजेट्स

Vi का ₹398 वाला प्लान बना Jio-Airtel की टेंशन! फायदे जान तुरंत लेंगे खरीद

इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा दी गई है, बशर्ते आपके पास 5G हैंडसेट हो और आप 5G नेटवर्क कवरेज एरिया में हों। इसके अलावा, सभी नेटवर्क पर ट्रूली अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS फ्री मिलते हैं।

Image

वोडाफोन आइडिया ने सस्ते प्लान से टेलिकॉम कंपनियों की बढ़ाई टेंशन। (फोटो क्रेडिट- Digit)

टेलीकॉम मार्केट में Vodafone Idea (Vi) ने ऐसा रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जिसने Jio और Airtel की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस प्लान के साथ यूजर्स को महीने भर तक न डेटा की और न कॉलिंग की चिंता करनी होती है। क्योंकि प्लान में कंपनी ने अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग दे रही है। यानी आप कितना भी वीडियो या रील्स देखो आपका नेट चलता रहेगा। यहां हम इस प्लान के फायदों के बारे में बता रहे हैं।

प्लान की कीमत और वैलिडिटी

Vi का यह प्रीपेड प्लान ₹398 में आता है और इसकी वैधता 28 दिनों की है। ₹398 की कीमत वाले इस प्लान में यूजर्स को 28 दिन तक हर दिन फुल डे अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS का फायदा मिल रहा है। यानी यूजर्स को हर दिन पूरे समय बिना किसी डेटा लिमिट के इंटरनेट इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है, जो खासकर ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वालों के लिए फायदेमंद है।

डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स

इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा दी गई है, बशर्ते आपके पास 5G हैंडसेट हो और आप 5G नेटवर्क कवरेज एरिया में हों। इसके अलावा, सभी नेटवर्क पर ट्रूली अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। डेटा का इस्तेमाल सिर्फ पर्सनल और नॉन-कमर्शियल उद्देश्यों के लिए मान्य है।

SMS लिमिट और चार्जेज

यूजर्स को रोजाना 100 SMS फ्री मिलते हैं। अगर यह लिमिट पार हो जाती है तो लोकल SMS के लिए ₹1 और STD SMS के लिए ₹1.5 का शुल्क देना होगा। यह सीमा पूरे बिलिंग पीरियड के दौरान लागू रहेगी।

अतिरिक्त जानकारी और शर्तें

यह ऑफर सिर्फ प्रीपेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है और 5G डेटा बेनिफिट्स का लाभ केवल 5G डिवाइस व कवरेज में ही मिलेगा। नॉन-कमर्शियल यूसेज पॉलिसी के बारे में अधिक जानकारी Vi की वेबसाइट और Vi ऐप पर उपलब्ध है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article