Starlink internet Launched in Bhutan: एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक भारत के पड़ोसी देश भूटान में लॉन्च हो गई है। भूटान सूचना, संचार और मीडिया प्राधिकरण (बीआईसीएमए) ने हाल ही में भूटान में सैटेलाइट-बेस्ड इंटरनेट सर्विस प्रदान करने के लिए स्टारलिंक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को मंजूरी दे है और ये सर्विस अब भूटान में उपलब्ध है। बता दें कि भारत में भी जल्द सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक (Starlink) को लॉन्च किया जा सकता है।
Starlink satellite-based internet services
भूटान में Starlink की सर्विस-ग्रामीण और दूरदराज इलाकों के लिए बड़ा बदलाव
भूटान में Starlink सर्विस शुरू होने से अब दूर-दराज और पहाड़ी इलाकों में भी अच्छा इंटरनेट मिलेगा। वहां अब तक पारंपरिक नेटवर्क सही से काम नहीं कर पाते थे। BICMA (Bhutan InfoComm and Media Authority) ने इस सेवा को लाइसेंस देने से पहले कंपनी के रजिस्ट्रेशन, स्थानीय प्रतिनिधियों की नियुक्ति और डेटा प्राइवेसी जैसी चीजों की जांच की। हालांकि, यह सर्विस सिर्फ ब्रॉडबैंड इंटरनेट के लिए है, सीधा सैटेलाइट-टू-मोबाइल कनेक्शन इसमें शामिल नहीं है।
Starlink के प्लान और कीमतें
- रेजिडेंशियल प्लान – 4,200 BTN/महीना (4,200 भारतीय रुपये), अनलिमिटेड डेटा, 25-110 Mbps स्पीड
- प्रायोरिटी प्लान – 5,900 BTN से 106,000 BTN (5,900 रुपये से 106,000 भारतीय रुपये), 40 GB से 6 TB डेटा
- रोमिंग प्लान – 4,200 BTN से 37,000 BTN (4,200 से 37,000 भारतीय रुपये), 50 GB से अनलिमिटेड डेटा
- मोबाइल प्रायोरिटी प्लान – 21,000 BTN से 2,100,000 BTN (21,000 से 37,000 भारतीय रुपये), हाई-स्पीड डेटा
- रेजिडेंशियल लाइट प्लान – 3,000 BTN/महीना (3,000 भारतीय रुपये), सस्ता ऑप्शन
Starlink उपकरणों की कीमत
- स्टैंडर्ड किट – 33,000 BTN (33,000 भारतीय रुपये)
- मिनी किट – 17,000 BTN (17,000 भारतीय रुपये)
- हाई-परफॉर्मेंस किट – 231,000 BTN (231,000 भारतीय रुपये)
