टेक एंड गैजेट्स

iPhone और Android यूजर्स को नए सॉफ्टवेयर अपडेट से हो रही परेशानी! जानें क्या कहती है रिपोर्ट

software upgrade issues iphone android users india: iPhone और Android यूजर्स नए सॉफ़्टवेयर अपडेट के बाद कॉल ड्रॉप, ऐप हैंग और अन्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। सर्वे में 47,000 यूजर्स की फीडबैक। सर्वे में शामिल 40% Android यूजर्स ने कहा कि सॉफ़्टवेयर अपग्रेड के बाद सबसे बड़ी समस्या ऐप्स का फ्रीज होना है।

Image

iPhone Software Update

Software Upgrade Report: भारत में iPhone और Android यूजर्स के एक बड़े हिस्से को नवीनतम सॉफ़्टवेयर अपग्रेड के बाद विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा है। लोकलसर्किल्स द्वारा किए गए एक ऑनलाइन सर्वे में यह खुलासा हुआ है।

iPhone यूजर्स की समस्याएं

सर्वे के अनुसार, 60% iPhone यूजर्स ने iOS 18 या उससे उच्चतर संस्करण में अपग्रेड के बाद परेशानियों की शिकायत की। इनमें सबसे प्रमुख समस्याएं थीं:

  • कॉल कनेक्शन में समस्या: 28% यूजर्स ने बताया कि वॉयस और ओटीटी कॉल कनेक्ट नहीं होते या ड्रॉप हो जाते हैं।
  • स्क्रीन का डार्क हो जाना: 12% यूजर्स ने स्क्रीन डार्क होने की समस्या बताई।
  • ऐप्स का हैंग होना: 12% ने शिकायत की कि ऐप्स फ्रीज हो रहे हैं।

Android यूजर्स को ऐप फ्रीजिंग की समस्या

सर्वे में शामिल 40% Android यूजर्स ने कहा कि सॉफ़्टवेयर अपग्रेड के बाद सबसे बड़ी समस्या ऐप्स का फ्रीज होना है।

सर्वे के आंकड़े

यह सर्वे पिछले साल 12 नवंबर से 26 दिसंबर के बीच किया गया था, जिसमें भारत के 322 जिलों से 47,000 से अधिक फीडबैक प्राप्त हुईं। इनमें iPhone यूजर्स से 31,000 फीडबैक और Android यूजर्स से 16,000 फीडबैक मिले।

iOS 18 और Android अपडेट का प्रभाव

iOS 18 के कारण समस्याओं का सामना करने वाले 90% iPhone यूजर्स ने इसकी वजह iOS अपडेट को माना। किसी यूजर्स ने वाईफाई या मोबाइल नेटवर्क को समस्या की वजह नहीं बताया। Apple ने अक्टूबर में iOS 18.0.1 का एक अपडेट जारी किया था, जो iPhone-16 मॉडल में स्क्रीन और कैमरा फ्रीजिंग की समस्या को हल करने के लिए था। सर्वे रिपोर्ट के संबंध में Apple और Google को भेजे गए ईमेल का कोई उत्तर नहीं मिला है।

नए सॉफ़्टवेयर अपडेट के बाद समस्याओं से बचने के लिए क्या करें यूजर्स?

  • अपडेट इंस्टॉल करने से पहले यूजर्स रिव्यू पढ़ें।
  • यदि समस्या बढ़ रही है, तो अपडेट को रोक दें।
  • तकनीकी सहायता के लिए संबंधित कंपनी से संपर्क करें।

iPhone और Android यूजर्स को नए सॉफ़्टवेयर अपडेट के बाद कॉल कनेक्शन और ऐप फ्रीजिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि तकनीकी दिग्गजों Apple और Google को इन समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करना चाहिए।

इनपुट-भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article