यूटिलिटी

Phonepe लाया महाकुंभ मेला सुरक्षा इंश्योरेंस प्लान, 59 रुपये में मिलेंगे फायदे ही फायदे

PhonePe Insurance plans Maha Kumbh Mela 2025: फोनपे ने महाकुंभ मेला सुरक्षा इंश्योरेंस प्लान को दो प्रकार से उपलब्ध कराया है। बस या ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए यह प्लान 59 रुपए प्रति व्यक्ति और घरेलू उड़ान से यात्रा करने वालों के लिए 99 रुपए प्रति व्यक्ति है।

Image

phonepe Maha Kumbh Mela Suraksha

PhonePe Insurance plans Maha Kumbh Mela 2025: महाकुंभ मेला 2025 की 13 जनवरी यानी कल से शुरुआत हो रही है। महाकुंभ में आने वाले लोगों को सिक्योरिटी देने के लिए डिजिटल वॉलेट और भुगतान ऐप फोन पे ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी के साथ मिलकर 'अपनी तरह की पहली' बीमा पॉलिसी फोनपे महाकुंभ मेला सुरक्षा (Phonepe Maha Kumbh Mela Suraksha) लॉन्च की है। इस पॉलिसी की कीमत 59 रुपये है और इसमें श्रद्धालुओं के लिए कई सारे फायदे दिए गए हैं।

क्या है इंश्योरेंस प्लान की कीमत?

फोनपे ने महाकुंभ मेला सुरक्षा इंश्योरेंस प्लान को दो प्रकार से उपलब्ध कराया है। बस या ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए यह प्लान 59 रुपए प्रति व्यक्ति और घरेलू उड़ान से यात्रा करने वालों के लिए 99 रुपए प्रति व्यक्ति है।

क्या-क्या मिलेगा फायदा?

फोनपे के अनुसार, इस इंश्योरेंस प्लान में कई लागतों को कवर किया गया है, जिसमें अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर से परामर्श, बाहरी मरीज का इलाज, व्यक्तिगत दुर्घटना कवर, चेक-इन सामान का नुकसान, यात्रा कैंसिलेशन कवर, मिस्ड कनेक्टिंग फ्लाइट कवर और मृत्यु होने पर पार्शिव शरीर को घर तक पहुंचाने का खर्च शामिल है।

कैसे खरीदें इंश्योरेंस प्लान?

  • PhonePe ऐप ओपन करें और बीमा सेक्शन में जाएं और यहां आपको नयाा "महाकुंभ" बीमा का ऑप्शन मिलेगा।
  • डिटेल्स चेक करें और ‘Buy’ ऑप्शन चुनें।
  • अपनी यात्रा के तरीके के अनुसार, एक प्लान को सिलेक्ट करें और आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • दी गई जानकारी को रिव्यू करें और पेमेंट करें।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article