रग्ड स्मार्टफोन बनाने वाली दिग्गज कंपनी Ulefone ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी का नया स्मार्टफोन RugKing 5 Pro जिसे ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन की खास बात सिर्फ इसकी मजबूत बॉडी ही नहीं बल्कि इसमें 20,000mAh की पावरहाउस जैसी बड़ी बैटरी मिलती है। अगर आप बहुत अधिक ट्रेवल करते हैं और एक मजबूत ड्यूरेबल स्मार्टफोन चाहते हैं जो हर कंडीशन में सर्वाइब कर सके तो आपके लिए यह स्मार्टफोन एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
इस रग्ड स्मार्टफोन को कई एडवांस फीचर्स से लैस किया गया है।
RugKing 5 Pro को कंपनी ने कई तगड़े एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में आपको नाइट विजन कैमरा और साथ ही पानी से सेफ रखने के लिए इसमें IP68 + IP69K की डबल सिक्योरिटी मिलती है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में आपको 8GB तक की रैम मिलती है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
RugKing 5 Pro उन यूजर्स के लिए एक बेस्ट ऑप्शन रहने वाला है जो अधिक ट्रेवल करते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको 20000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जिससे आपको बार बार स्मार्टफोन को चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी का दावा है कि आप इसे एक बार चार्ज करके करीब करीब सप्ताह के लिए टेंशन फ्री हो सकते हैं। वहीं इतनी बड़ी बैटरी को चार्ज करने आपको इसमें 33W की फास्ट चार्जिंग दी गई है।
पावरबैंक की तरह काम करेगा स्मार्टफोन
RugKing 5 Pro में कंपनी ने रिवर्स चार्जिंग काफी फीचर भी दिया है। इसकी मदद से आप पावरबैंक की तरह दूसरे मोबाइल को भी चार्ज कर पाएंगे। इस फीचर की मदद से आप अपने ईयरबड्स और स्मार्टवॉच जैसे गैजेट्स को भी चार्ज कर पाएंगे।
RugKing 5 Pro का कैमरा
इस स्मार्टफोन में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी ने 6.78 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दी है। डिस्प्ले में आपको 910 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का मिलता है जबकि दूसरा कैमरा सेंसर 20 मेगापिक्सल का दिया या है जो कि नाइट विजन फीचर के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Ulefone RugKing 5 Pro की कीमत
आपको बात दें कि इस रग्ड स्मार्टफोन में कंपनी ने 1202 LED लाइट पैनल दी है जो टार्च की तरह तेज रोशनी करती है। बता दें कि यह किसी नॉर्मल स्मार्टफोन टार्ज से कई गुना तेज रोशनी करती है। कंपनी ने इसमें NFC का सपोर्ट भी दिया है। कंपनी ने Ulefone RugKing 5 Pro को $299.99 में लॉन्च किया गया है जो 27,888 रुपये के करीब है। आपको बता दें कि इसे फिलहाल अभी भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं किया गया है।
