टेक एंड गैजेट्स

जल्दी खत्म हो रही है फोन की बैटरी तो अपनाएं 6 धांसू तरीके, डबल हो जाएगा बैकअप!

कई ऐप्स बिना इस्तेमाल किए भी बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और बैटरी खत्म करते हैं। सेटिंग में जाकर बैकग्राउंड ऐप रिफ्रेश बंद करें और जिन ऐप्स का इस्तेमाल नहीं करते हैं उन्हें फोर्स स्टॉप करें। यहां हम ऐसे ही और भी काम के तरीके बता रहे हैं, जो आपके फोन की बैटरी को सेव करने में मददगार होते हैं।

Image

आप कुछ आसान सेटिंग्स बदलाव करके आप बैटरी बैकअप को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं। (फोटो-Canva)

Phone battery drain fix: आजकल स्मार्टफोन की सबसे बड़ी समस्या तेजी से खत्म होती बैटरी है। अगर आप भी फोन के बैटरी बैकअप समस्या से जूझ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। कुछ आसान सेटिंग्स बदलाव करके आप बैटरी बैकअप को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं और चार्जिंग की टेंशन भी कम कर सकते हैं। चलिए जानते हैं तरीका।

स्क्रीन ब्राइटनेस कम करें

फोन की स्क्रीन सबसे ज्यादा बैटरी खाती है। हमेशा ब्राइटनेस को ऑटो पर न रखें, बल्कि जरूरत के हिसाब से मैन्युअली कम करें। इससे बैटरी लाइफ पर तुरंत असर दिखेगा।

बैकग्राउंड ऐप्स को करें कंट्रोल

कई ऐप्स बिना इस्तेमाल किए भी बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और बैटरी खत्म करते हैं। सेटिंग में जाकर बैकग्राउंड ऐप रिफ्रेश बंद करें और जिन ऐप्स का इस्तेमाल नहीं करते हैं उन्हें फोर्स स्टॉप करें।

लोकेशन, वाईफाई और ब्लूटूथ बंद रखें

लोकेशन सर्विस, वाईफाई और ब्लूटूथ लगातार ऑन रहने से बैटरी ड्रेन होती है। इन्हें तभी ऑन करें जब जरूरत हो और बाकी समय ऑफ रखें। इससे भी फोन की बैटरी काफी बचती है।

डार्क मोड का इस्तेमाल करें

अगर आपका फोन AMOLED डिस्प्ले वाला है तो डार्क मोड का इस्तेमाल करने से बैटरी बचती है। रिसर्च बताती है कि डार्क मोड बैटरी खपत को 20 से 30% तक कम कर सकता है।

बैटरी सेवर मोड ऑन करें

अधिकतर स्मार्टफोन्स में बैटरी सेवर या पावर सेवर मोड दिया होता है। इसे ऑन करने से अनावश्यक फीचर्स बंद हो जाते हैं और बैटरी ज्यादा देर तक चलती है। इस तरीके से भी आप फोन की बैटरी बचा सकते हैं।

सॉफ्टवेयर अपडेट रखें

फोन का सॉफ्टवेयर और ऐप्स अपडेटेड होने चाहिए क्योंकि कंपनियां बैटरी ऑप्टिमाइजेशन के लिए नए अपडेट लाती हैं। पुराने वर्जन पर रहने से बैटरी ज्यादा खर्च हो सकती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article