यूटिलिटी

क्या आपको भी मिला e-PAN डाउनलोड करने का मैसेज? जान लें इसका सच

e-PAN Card Download Email Alert: Income Tax Department ने कहा है कि वह कभी भी ईमेल के जरिए PIN नंबर, पासवर्ड, बैंक या क्रेडिट कार्ड की जानकारी नहीं मांगता। विभाग ने लोगों को सचेत करते हुए कहा है कि ऐसे किसी मेल पर भरोसा न करें और अपनी संवेदनशील जानकारी साझा न करें।

Image

फोटो क्रेडिट-X/PIBFactCheck

e-PAN Card Download Email Alert: अगर आपके इनबॉक्स में e-PAN कार्ड डाउनलोड से जुड़ा कोई ईमेल आया है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। सरकारी एजेंसी पीआईबी फैक्ट चैक (PIB Fact Check) ने चेतावनी दी है कि ऐसे मेल फर्जी हैं और इनका मकसद आपकी पर्सनल और फाइनेंशियल जानकारी चुराना है। आयकर विभाग ने साफ किया है कि वह कभी भी ईमेल पर ऐसे डिटेल्स नहीं मांगता है।

आयकर विभाग ने क्या कहा?

PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। सरकारी एजेंसी ने लिखा कि इस तरह का ईमेल एकदम फेक है। PIB ने यूजर्स को सलाह दी है कि वह किसी भी ईमेल, लिंक, कॉल और एसएमएस का जवाब न दें जो आपको वित्तीय और संवेदनशील जानकारी साझा करने के लिए कहता हो।

Income Tax Department ने कहा है कि वह कभी भी ईमेल के जरिए PIN नंबर, पासवर्ड, बैंक या क्रेडिट कार्ड की जानकारी नहीं मांगता। विभाग ने लोगों को सचेत करते हुए कहा है कि ऐसे किसी मेल पर भरोसा न करें और अपनी संवेदनशील जानकारी साझा न करें।

संदिग्ध ईमेल मिले तो क्या करें ?

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अगर आपको ऐसा कोई ईमेल मिलता है तो उसे न खोलें, अटैचमेंट डाउनलोड न करें और किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। ऐसे ईमेल में छुपा मैलवेयर आपके डिवाइस को संक्रमित कर सकता है या आपको फिशिंग वेबसाइट्स पर ले जा सकता है, जो असली साइट जैसी दिखती हैं लेकिन आपकी जानकारी चोरी करती हैं।

कहां और कैसे करें शिकायत

यदि आपको Income Tax Department के नाम पर कोई संदिग्ध मेल मिला है तो उसे webmanager@incometax.gov.in और कॉपी incident@cert-in.org.in पर फॉरवर्ड करें। रिपोर्ट करने के बाद मेल को तुरंत डिलीट कर दें। वहीं, अन्य विभागों से जुड़े फिशिंग मेल की शिकायत सीधे incident@cert-in.org.in पर कर सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article