टेक एंड गैजेट्स

क्या रात में सोने से पहले बंद कर देना चाहिए WiFi? चैन की नींद चाहिए तो जानना जरूरी

रात को WiFi बंद करने से नींद की क्वालिटी बेहतर हो सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जो पहले से नींद की समस्या झेल रहे हैं। इसके अलावा यह बिजली और डेटा की बचत करता है और राउटर की लाइफ भी बढ़ाता है। यहां हम अन्य कारण भी बता रहे हैं।

Image

यह बिजली और डेटा की बचत करता है और राउटर की लाइफ भी बढ़ाता है। (फोटो-Canva)

आजकल ऑनलाइन स्ट्रीमिंग से लेकर ऑफिस के काम के लिए या पढ़ाई करने तक हमें वाई-फाई की जरूरत होती है। ऐसे में अधिकतर घरों में हमें वाई-फाई राउटर देखने मिल जाता है। लेकिन यह भी कहा जाता है कि रात में सोने से पहले वाई-फाई बंद कर देना चाहिए। चलिए जानते हैं वाई-फाई इस्तेमाल का सही तरीका।

क्या रात में बंद करना चाहिए Wi-fi

रात में Wi-Fi बंद करना सीधा नुकसानदायक नहीं है, लेकिन इससे नींद की क्वालिटी बेहतर हो सकती है और मन को शांति मिलती है। इसके अलावा यह बिजली और डेटा की बचत करता है और राउटर की लाइफ भी बढ़ाता है। कुछ रिसर्च बताते हैं कि इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन नींद पर असर डाल सकता है, हालांकि एक्सपर्ट्स की राय बंटी हुई है। अगर स्मार्ट डिवाइस पर निर्भरता नहीं है, तो रात में Wi-Fi बंद करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

रिसर्च क्या कहती है ?

RMIT University के 2024 की स्टडी में पाया गया कि WiFi सिग्नल के पास सोने वाले 27% लोगों में अनिद्रा के लक्षण देखे गए और उनके दिमाग की गतिविधि भी बढ़ गई। वहीं, 2021 में चूहों पर किए गए रिसर्च में भी गहरी नींद में कमी पाई गई थी। हालांकि WHO और ICNIRP मानते हैं कि WiFi का रेडिएशन बहुत लो लेवल का होता है और इंसानों की नींद पर सीधा असर नहीं डाल सकता।

WiFi बंद करने के फायदे

रात को WiFi बंद करने से नींद की क्वालिटी बेहतर हो सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जो पहले से नींद की समस्या झेल रहे हैं। इसके अलावा यह बिजली और डेटा की बचत करता है और राउटर की लाइफ भी बढ़ाता है। साथ ही मानसिक शांति भी मिलती है क्योंकि रेडिएशन को लेकर मन में बैठा डर खत्म हो जाता है।

कब न करें WiFi बंद

अगर घर में स्मार्ट डिवाइस जैसे कैमरा, स्मार्ट लाइट या ऑटोमेशन सिस्टम जुड़े हों, तो WiFi बंद करने से ये डिवाइस सही से काम नहीं करेंगे। ऐसे में बेहतर विकल्प है कि राउटर को कमरे से बाहर किसी और लोकेशन पर रखा जाए ताकि सिग्नल भी मिले और नींद पर असर भी कम हो।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article