टेक एंड गैजेट्स

2.5 अरब Gmail यूजर्स पर खतरा, बचने के लिए तुरंत करें ये काम

Gmail Accounts Alerts: हैकर्स चोरी हुए डाटा का इस्तेमाल कर खुद को गूगल कर्मचारी बताकर यूजर्स को कॉल और ईमेल कर रहे हैं। खासकर US 650 एरिया कोड से आने वाले कॉल्स को असली मानकर लोग धोखा खा रहे हैं। इन कॉल्स और मैसेज में यूजर्स से कहा जाता है कि वे पासवर्ड रीसेट करें या लॉगिन कोड शेयर करें।

Image

Gmail Scam Alert

Gmail Accounts Alerts: यदि आप जीमेल का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। गूगल के प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर साइबर अटैक हुआ है, जिससे करीब 2.5 अरब Gmail अकाउंट्स खतरे में आ गए हैं। हैकर्स ने Salesforce प्लेटफॉर्म की कमजोरी का फायदा उठाकर गूगल डेटाबेस में सेंध लगाई और अब वे फर्जी कॉल और ईमेल के जरिए लोगों को ठग रहे हैं। साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट ने यूजर्स को तुरंत पासवर्ड बदलने और मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करने की सलाह दी है।

कैसे हुआ गूगल पर साइबर अटैक

द यूएस सन के अनुसार, यह हमला जून में हुआ, जब हैकर्स ने गूगल के एक कर्मचारी से धोखे से लॉगिन डिटेल्स ले लीं। इसके बाद कुख्यात हैकिंग ग्रुप शाइनीहंटर्स (ShinyHunters) ने लाखों कंपनियों के कांटेक्ट डिटेल्स और डाटा चुरा लिया। हालांकि गूगल का कहना है कि Gmail, Drive या Calendar जैसी सर्विस का मुख्य डेटा लीक नहीं हुआ, लेकिन सार्वजनिक रूप से उपलब्ध बिजनेस जानकारी चोरी हो गई है।

कैसे यूजर्स को बनाया जा रहा शिकार

हैकर्स चोरी हुए डाटा का इस्तेमाल कर खुद को गूगल कर्मचारी बताकर यूजर्स को कॉल और ईमेल कर रहे हैं। खासकर US 650 एरिया कोड से आने वाले कॉल्स को असली मानकर लोग धोखा खा रहे हैं। इन कॉल्स और मैसेज में यूजर्स से कहा जाता है कि वे पासवर्ड रीसेट करें या लॉगिन कोड शेयर करें। कई मामलों में पीड़ित अपने ही अकाउंट से बाहर कर दिए गए और उनकी संवेदनशील फाइलें और फोटो तक चोरी हो गईं।

Gmail करते हैं इस्तेमाल तो तुरंत करें ये काम

साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट का कहना है कि यूजर्स को सबसे पहले अपने पासवर्ड अपडेट करने चाहिए और मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करना चाहिए। गूगल का Security Checkup Tool इस्तेमाल करके कमजोरियों की पहचान की जा सकती है। एक्सपर्ट ने यह भी सलाह दी है कि पासवर्ड की जगह passkeys का इस्तेमाल करें, जो ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं। किसी भी कॉल या मैसेज को तुरंत असली मानकर जानकारी शेयर न करें, इससे आप स्कैम के शिकार हो सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article