Shark Tank Prime Book Laptop: बीते कुछ सालों से भारतीय स्टार्टअप्स का टार्गेट शार्क टैंक इंडिया बन चुका है और कई नए आईडिया वाले स्टार्टअप यहां से छप्पर फाड़ डील्स लेकर अपना बिजनेस बढ़ा चुके हैं. शार्क टैंक के सभी जज वैसे तो ज्यादातर आइडियाज को रिजेक्ट ही करते हैं, लेकिन कुछ ऐसे आइडिया भी हैं जो यूनीक होते हैं और झट से शार्क्स की नजर में चढ़ जाते हैं. ऐसा ही एक आईडिया हाल में शार्क टैंक इंडिया में पेश किया गया जिसके बारे में सुनते ही शार्क्स ने इसपर बंपर इन्वेस्टमेंट कर दिया है. ये दिल्ली आईआईटी के स्टूडेंट्स का स्टार्टअप है.
IIT Delhi के छात्रों ने शार्क टैंक में प्राइम बुक नाम का स्टार्टअप पेश किया है
15,000 रुपये का लैपटॉप
आईआईटी दिल्ली के छात्रों ने शार्क टैंक में प्राइम बुक नाम का स्टार्टअप पेश किया है जो सिर्फ 15,000 रुपये में लैपटॉप बनाता है. ये बहुत कम कीमत वाला जोरदार लैपटॉप है जो शार्क्स के सामने पेश किया गया है वो इसे देखते ही समझ गए कि ये विन-विन डील है. डील सामने आते ही शो के सभी 5 जज इस स्टार्टअप अप निवेश करने के लिए तैयार हो गए, सिर्फ 1 या 2 नहीं बल्कि सभी 5 जज इसपर इन्वेस्ट कर चुके हैं.
कितना यूनीक है लैपटॉप
प्राइम बुक को सभी 5 जज से 75-75 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट मिला है जिसके बदले कंपनी की 3 फीसदी इक्विटी पियूष बंसल और अमन गुप्ता के नाम हो चुकी है. हाल में जिओ ने भी काफी सस्ता लैपटॉप मार्केट में उतारा है और इसका सीधा मुकाबला उसी से होने वाला है. हालांकि फीचर्स के मामले में ये बहुत जोरदार है और महंगे लैपटॉप जितना ही काबिल और कॉम्पैक्ट भी है. ये लैपटॉप 11.6-इंच एचडी डिस्प्ले के साथ आता है और एंड्रॉइड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसके साथ 2 मेगापिक्सल का कैमरा भी मिलता है और सिंगल चार्ज में 12 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है.
