टेक एंड गैजेट्स

साल भर Free में चलाएं Netflix, Prime और Disny+Hotstar, तबाही फेर रहा नया Jio प्लान

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 22, 2023, 10:42 AM IST

Jio ने नया पोस्टपेड प्लान पेश किया है जिसमें कॉलिंग, इंटरनेट और एसएमएस के अलावा साल भर के लिए 3 सबसे पॉपुलर OTT का सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है. इस प्लान का मासिक शुल्क 399 रुपये है.

Image

हर महीने आपकी जेब से जाने वाला बड़ा अमाउंट साल भर के लिए बचने वाला है.

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • जिओ आ जोरदार पोस्टपेड प्लान
  • साल भर के लिए 3 ओटीटी Free
  • पूरी तरह पैसा वसूल है नई डील

Jio New Postpaid Plan With Amazing Benefits: क्या आपको फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद है? क्या आप साल भर मुफ्त में नेटफ्लिक्स से लेकर अमेजन प्राइम और डिज्नी हॉटस्टार का मजा लूटना चाहते हैं? जिओ एक नया प्लान लेकर आया है जिसमें कॉलिंग और इंटरनेट के अलावा यूजर्स के मनोरंजन का भी खासा ध्यान रखा गया है. कंपनी ने इस पोस्टपेड प्लान में ग्राहकों को ये तीन ओटीटी प्लेटफॉर्म का साल भर का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया है, इससे हर महीने आपकी जेब से जाने वाला बड़ा अमाउंट साल भर के लिए बचने वाला है.

Free OTT With New Jio Postpaid Plan

Free OTT With New Jio Postpaid Plan

कितना खास है ये पोस्टपेड प्लान

जिओ पहले से ग्राहकों को बाकी कंपनियों के मुकाबले बहुत सस्ते प्लान उपलब्ध कराती आई है, लेकिन आज हम जिस प्लान के बारे में आपको बता रहे हैं वो पूरी तरह पैसा वसूल है. 399 रुपये का ये प्लान 75 जीबी मासिक डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज के 100 एसएमएस जैसी बेसिक सुविधाएं ग्राहकों को देता है. इसके अलावा 1 साल के लिए नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और डिजनी हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

कितना बेहतर है जिओ पोस्टपेड

जिओ प्रीपेड यूजर्स को इस समस्या से हर महीने जूझना पड़ता है जहां प्लान खत्म होने के 3 दिन पहले से ही आपको हर कॉल के पहले कंपनी टोकने लगती है, इसके अलावा पोस्टपेड जैसी डेटा सर्विस भी प्रीपेड में नहीं मिलती. पोस्टपेड प्लान को समय रहते रीचार्ज किया तो ठीक, वरना प्लान एक्सपायर भी नहीं होता और बाद में भी इसे रीचार्ज कर सभी सुविधाओं का फायदा उठाया जा सकता है जो प्रीपेड ग्राहकों को नहीं मिलता.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article