अगस्त का महीना स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस महीने Google, Xiaomi, Poco और Vivo जैसी कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही हैं। इसके बाद सितंबर में Apple की iPhone 18 Pro सीरीज और फिर कई चीनी ब्रांड्स के फ्लैगशिप स्मार्टफोन बाजार में दस्तक देंगे। आइए जानते हैं अगस्त में लॉन्च होने वाले प्रमुख स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट और संभावित फीचर्स।
Vivo S2: S-सीरीज की भारत में वापसी
Pixel 11 Series: 12 अगस्त को ग्लोबल, 13 अगस्त को भारत में लॉन्च
Google ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Pixel 11 Series का ग्लोबल लॉन्च 12 अगस्त को होगा, जबकि भारत में इसे 13 अगस्त को पेश किया जाएगा। कंपनी पहले ही संकेत दे चुकी है कि मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतों के कारण Pixel 11 सीरीज की कीमत पिछले मॉडल की तुलना में अधिक हो सकती है। हालिया लीक्स में इसके लगभग सभी प्रमुख स्पेसिफिकेशन और संभावित कीमतों का भी खुलासा हो चुका है।
Redmi Note 17: 6 अगस्त को भारत में एंट्री
Xiaomi चीन में लॉन्च के बाद अब Redmi Note 17 को 6 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय वेरिएंट में 7 इंच का Full HD+ OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा।
इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और IP65 रेटिंग भी मिलने की उम्मीद है। फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर, 6GB/8GB LPDDR4X रैम और 128GB/256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिल सकती है। माइक्रोSD कार्ड से स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प भी दिया जा सकता है।
Redmi Note 17 के संभावित फीचर्स
- 7 इंच Full HD+ OLED डिस्प्ले
- 120Hz रिफ्रेश रेट
- Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर
- 50MP रियर कैमरा
- 8MP फ्रंट कैमरा
- 8,000mAh बैटरी
- 45W फास्ट चार्जिंग
- Android 16 आधारित HyperOS 3
- 5G, Wi-Fi 6, NFC और USB Type-C सपोर्ट
Poco M8 Power: 4 अगस्त को होगा लॉन्च
Poco ने पुष्टि कर दी है कि Poco M8 Power भारत में 4 अगस्त को लॉन्च होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह Redmi Note 17 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। ऐसे में इसमें भी Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट, 7 इंच OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP कैमरा और 8,000mAh बैटरी मिलने की संभावना है। हालांकि, इसकी कीमत Redmi Note 17 से अलग हो सकती है।
Vivo S2: S-सीरीज की भारत में वापसी
Vivo अपनी लोकप्रिय S-Series को भारत में दोबारा लॉन्च करने जा रही है। Vivo S2 की लॉन्च डेट 6 अगस्त तय की गई है। फोन में iPhone Air से प्रेरित हॉरिजॉन्टल पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.83 इंच का कर्व्ड OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
Vivo S2 के संभावित फीचर्स
- 6.83 इंच कर्व्ड OLED डिस्प्ले
- 120Hz रिफ्रेश रेट
- MediaTek Dimensity 7360 प्रोसेसर
- 50MP प्राइमरी कैमरा
- 2MP डेप्थ सेंसर
- 32MP सेल्फी कैमरा
- 7,000mAh बैटरी
- 44W फास्ट चार्जिंग
- Android 16 आधारित OriginOS 6
- IP68 और IP69 रेटिंग
- 3 साल Android अपडेट और 5 साल सिक्योरिटी अपडेट
अगस्त में रहेगा लॉन्च का जबरदस्त मुकाबला
अगस्त में बजट, मिड-रेंज और प्रीमियम सेगमेंट में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। जहां Pixel 11 Series प्रीमियम यूजर्स को आकर्षित करेगी, वहीं Redmi Note 17, Poco M8 Power और Vivo S2 मिड-रेंज सेगमेंट में ग्राहकों के लिए नए विकल्प लेकर आएंगे। ऐसे में नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अगस्त का महीना कई शानदार विकल्प लेकर आने वाला है।
