टेक एंड गैजेट्स

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 और Flip 7 FE, जानें भारत में कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 7 Galaxy Z Flip 7 and Flip 7 FE: इन तीनों डिवाइसेज़ में न केवल डिजाइन को पहले से ज्यादा रिफाइंड किया गया है, बल्कि इनमें अब AI-बेस्ड फीचर्स भी शामिल हैं जो फोल्डेबल स्क्रीन के लिए खासतौर पर डिजाइन किए गए हैं। तीनों स्मार्टफोन को One UI 8 इंटरफेस और Android 16 के साथ पेश किया गया है

Image

सैमसंग ने तीन नए डिवाइस- Galaxy Z Flip 7, Galaxy Z Fold 7, और एक किफायती मॉडल Galaxy Z Flip 7 FE पेश किए हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 7 Galaxy Z Flip 7 and Flip 7 FE: स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने अपने बहुप्रतीक्षित इवेंट गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 (Galaxy Unpacked 2025) में अपनी अगली जनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस इवेंट में तीन नए डिवाइस पेश किए- Galaxy Z Flip 7, Galaxy Z Fold 7, और एक किफायती मॉडल Galaxy Z Flip 7 FE। इन तीनों डिवाइसेज़ में न केवल डिजाइन को पहले से ज्यादा रिफाइंड किया गया है, बल्कि इनमें अब AI-बेस्ड फीचर्स भी शामिल हैं जो फोल्डेबल स्क्रीन के लिए खासतौर पर डिजाइन किए गए हैं। तीनों स्मार्टफोन को One UI 8 इंटरफेस और Android 16 के साथ पेश किया गया है, जिसमें मल्टीमोडल AI टूल्स को इंटीग्रेट किया गया है। यहां हम आपको इन स्मार्टफोन की कीमत और खूबियों के बारे में बता रहे हैं।

Galaxy Z Flip 7: अब पहले से पतला, बड़ा कवर डिस्प्ले और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च

Samsung ने Galaxy Z Flip 7 को और भी प्रीमियम बना दिया है। अब इसमें 4.1 इंच का Super AMOLED FlexWindow है, जिसकी ब्राइटनेस 2600 निट्स तक जाती है। कवर स्क्रीन से ही आप मैसेजिंग, ऐप प्रीव्यू और विजेट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। अंदर की स्क्रीन 6.9 इंच की है और 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आती है।

मुख्य फीचर्स एक नजर में

  • प्रोसेसर: Exynos 2500 (3nm)
  • बैटरी: 4,300mAh डुअल-सैल
  • कैमरा: 50MP + 12MP रियर | 10MP फ्रंट
  • रैम/स्टोरेज: 12GB RAM, 256GB या 512GB
  • वजन: 188 ग्राम
  • डिजाइन: IP48 रेटिंग, Gorilla Glass Victus 2, Armor Aluminum फ्रेम
  • AI फीचर्स: Gemini Live, Photo Assist, Circle to Search, Now Brief
  • Samsung DeX सपोर्ट: अब Flip सीरीज़ में भी DeX का सपोर्ट मिल रहा है- स्क्रीन से कनेक्ट कर बनाएं इसे मिनी वर्कस्टेशन
  • Galaxy Z Flip 7 उन यूजर्स के लिए है जो स्टाइल, पॉकेटेबल डिजाइन और प्रैक्टिकल AI टूल्स की तलाश में हैं।

Galaxy Z Fold 7: अब तक का सबसे पतला Fold, बड़ा डिस्प्ले और DSLR जैसा कैमरा

Samsung ने Galaxy Z Fold 7 को अपने अब तक के सबसे कॉम्पैक्ट और हल्के फोल्डेबल फोन के रूप में पेश किया है। इसका वजन सिर्फ 215 ग्राम है और यह 4.2mm मोटा है (खुलने के बाद)। इसमें 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले और नया 8 इंच का Dynamic AMOLED 2X मेन स्क्रीन मिलता है।

Galaxy Z Fold 7: मुख्य फीचर्स एक नजर में

  • प्रोसेसर: Snapdragon 8 Elite for Galaxy
  • बैटरी: 4,400mAh डुअल-सैल
  • रियर कैमरा- 200MP वाइड + 12MP अल्ट्रा-वाइड + 10MP टेलीफोटो
  • फ्रंट कैमरा- 10MP (कवर) + 10MP (मेन स्क्रीन)
  • रैम/स्टोरेज: 16GB तक RAM, 1TB तक स्टोरेज
  • डिजाइन: टाइटेनियम लेयर, Gorilla Glass Ceramic 2, Armor Aluminum
  • AI टूल्स: Drag और Drop AI, Generative Edit, Audio Eraser, Side-by-side Editing
  • मल्टीटास्किंग: ProVisual Engine, Split View और AI-असिस्टेड एडिटिंग के साथ बेहतर अनुभव

Galaxy Z Flip 7 FE: अब फोल्डेबल स्मार्टफोन और भी किफायती कीमत में, जानें पूरी डिटेल

Samsung ने Galaxy Z Flip 7 FE को उन यूज़र्स के लिए लॉन्च किया है जो फोल्डेबल फोन का अनुभव कम बजट में लेना चाहते हैं। यह फोन प्रीमियम डिजाइन और AI फीचर्स के साथ आता है, लेकिन कीमत को किफायती रखा गया है।

Galaxy Z Flip 7 FE: मुख्य फीचर्स एक नजर में

  • डिस्प्ले: 6.7-इंच FHD+ AMOLED मेन स्क्रीन और 3.4-इंच कवर डिस्प्ले
  • प्रोसेसर: Exynos 2400
  • बैटरी: 4,000mAh
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड + 12MP अल्ट्रा-वाइड
  • फ्रंट कैमरा: 10MP सेल्फी कैमरा
  • रैम/स्टोरेज: 8GB RAM, 128GB या 256GB स्टोरेज
  • वजन: 187 ग्राम
  • डिजाइन: IP48 रेटिंग, Gorilla Glass Victus 2, Armor Aluminum फ्रेम
  • कलर ऑप्शन: ब्लैक और व्हाइट

सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी

Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 और Z Flip 7 FE सभी फोन One UI 8 (Android 16) पर चलते हैं। इनमें Samsung Knox Vault और Knox Enhanced Encrypted Protection (KEEP) जैसी सिक्योरिटी मिलती है। साथ ही, Secure Wi-Fi के लिए Quantum-resistant encryption भी शामिल किया गया है, जो मोबाइल सुरक्षा को और मजबूत बनाता है।

उपलब्धता

  • प्री-ऑर्डर शुरू: 9 जुलाई
  • सेल शुरू: 25 जुलाई से

Samsung Galaxy Z Fold 7 की भारत में कीमत

  • 12GB + 256GB: ₹1,74,999
  • 12GB + 512GB: ₹1,86,999
  • 16GB + 1TB: ₹2,10,999
  • प्री-ऑर्डर ऑफर: 12 जुलाई तक 512GB वेरिएंट को 256GB की कीमत में

Samsung Galaxy Z Flip 7 की भारत में कीमत

  • 12GB + 256GB: ₹1,09,999
  • 12GB + 512GB: ₹1,21,999
  • प्री-ऑर्डर ऑफर: 12 जुलाई तक 512GB वेरिएंट को 256GB की कीमत में

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE की भारत में कीमत

  • 8GB + 128GB: ₹89,999
  • 8GB + 256GB: ₹95,999
  • प्री-ऑर्डर ऑफर: 12 जुलाई तक 256GB वेरिएंट को 128GB की कीमत में
  • तीनों फोन की बिक्री 25 जुलाई से शुरू होगी और Mint कलर वेरिएंट ऑनलाइन एक्सक्लूसिव रहेगा।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article