टेक एंड गैजेट्स

Samsung Galaxy Watch 8 सीरीज भारत में लॉन्च: पावरफुल फीचर्स, दमदार डिजाइन और हेल्थ मॉनिटरिंग का धाकड़ कॉम्बो

Galaxy Watch 8 सीरीज को इस बार एक नया squircle (स्क्वायर + सर्कल) डिजाइन दिया गया है। Galaxy Watch 8 दो साइज-40mm और 44mm में आती है, जबकि Watch 8 Classic केवल 46mm साइज में उपलब्ध है। Samsung ने इन स्मार्टवॉच में नया Exynos W1000 प्रोसेसर दिया है। Watch 8 सीरीज में Fall Detection, AGES Index (जो शरीर की जैविक उम्र बताता है), और Temperature सेंसर भी शामिल हैं।

Image

Samsung Galaxy Watch 8, Watch 8 Classic भारत में लॉन्च हो गई हैं।

Samsung Galaxy Watch 8, Watch 8 Classic: सैमसंग ने आज यानी 9 जुलाई को अपने Galaxy Unpacked 2025 इवेंट में दो नए स्मार्टवॉच- Galaxy Watch 8 और Galaxy Watch 8 Classic को भारत में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टवॉच को Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 के साथ पेश किया गया है। यह नई सीरीज बेहतर डिजाइन, एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स और लेटेस्ट Wear OS सपोर्ट के साथ आई है।

कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy Watch 8 के ब्लूटूथ वर्जन की कीमत 40mm वेरिएंट के लिए ₹32,999 और 44mm वेरिएंट के लिए ₹35,999 रखी गई है। इसके LTE वर्जन की कीमतें क्रमशः ₹36,999 (40mm) और ₹39,999 (44mm) हैं। वहीं Watch 8 Classic के Bluetooth वर्जन की कीमत ₹46,999 और LTE वर्जन की कीमत ₹50,999 तय की गई है।

Galaxy Watch 8 को ग्रेफाइट और सिल्वर कलर में और Watch 8 Classic को ब्लैक और व्हाइट कलर में लॉन्च किया गया है। दोनों वॉचेज की प्री-बुकिंग 9 जुलाई से शुरू हो गई है, और सेल 25 जुलाई से शुरू होगी।

डिजाइन और डिस्प्ले में बड़ा बदलाव

Galaxy Watch 8 सीरीज को इस बार एक नया squircle (स्क्वायर + सर्कल) डिजाइन दिया गया है। Galaxy Watch 8 दो साइज-40mm और 44mm में आती है, जबकि Watch 8 Classic केवल 46mm साइज में उपलब्ध है। Watch 8 का फ्रेम एल्युमिनियम का है जबकि Watch 8 Classic को स्टेनलेस स्टील बॉडी और रोटेटिंग बेज़ल के साथ पेश किया गया है, जो इसे क्लासिक और प्रीमियम लुक देता है।

डिस्प्ले की बात करें तो दोनों स्मार्टवॉच में Super AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसकी ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है और डिस्प्ले डेंसिटी 327ppi है। Watch 8 के 44mm वर्जन में 1.47 इंच की बड़ी स्क्रीन है, जबकि 40mm वेरिएंट और Watch 8 Classic में 1.34 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

पावरफुल चिप और बैटरी बैकअप

Samsung ने इन स्मार्टवॉच में नया Exynos W1000 प्रोसेसर दिया है, जो स्मूथ परफॉर्मेंस का वादा करता है। Galaxy Watch 8 में 2GB RAM के साथ 32GB स्टोरेज मिलता है, जबकि Watch 8 Classic में 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। बैटरी कैपेसिटी की बात करें तो Watch 8 के 40mm वर्जन में 325mAh और 44mm वर्जन में 435mAh बैटरी है। Watch 8 Classic में 445mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। सभी वेरिएंट्स One UI 8 Watch (Wear OS 6) पर चलते हैं।

हेल्थ ट्रैकिंग और सेफ्टी फीचर्स की भरमार

Galaxy Watch 8 सीरीज़ में Samsung का नया BioActive Sensor दिया गया है, जो तीन तरह के हेल्थ सेंसर को जोड़कर शरीर की स्थिति को और ज्यादा सटीकता से मापने में मदद करता है। यह हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड प्रेशर ट्रैकिंग, ECG, बॉडी कंपोजिशन, स्ट्रेस लेवल और नींद की निगरानी जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है।

Watch 8 सीरीज़ में Fall Detection, AGES Index (जो शरीर की जैविक उम्र बताता है), और Temperature सेंसर भी शामिल हैं। Watch 8 Classic में खास तौर पर एक 3D Hall सेंसर भी दिया गया है, जो बेहतर ओरिएंटेशन ट्रैकिंग में मदद करता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article