टेक एंड गैजेट्स

सैमसंग भी लॉन्च करेगा स्मार्ट AI ग्लास, माइक के साथ मिलेगा स्पीकर, लेकिन नहीं होगा यह फीचर

सैमसंग और गूगल मिलकर एक और अलग स्मार्ट ग्लासेस पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें डिस्प्ले होगा और Android XR प्लेटफॉर्म पर यह वर्चुअल एलिमेंट्स को रियल वर्ल्ड में ओवरले कर सकेगा। यह एक तरह से मिक्स्ड रियलिटी डिवाइस होगा, जो स्मार्टवॉच और चश्मे का कॉम्बिनेशन जैसा अनुभव देगा।

Image

Samsung AI smart glasses/ TimesNow Hindi

स्मार्ट ग्लास का मार्केट धीरे-धीरे बढ़ रहा है। पहले मेटा ने स्मार्ट ग्लास पेश किए, उसके बाद कई छोटे ब्रांड्स ने स्मार्ट ग्लास बाजार में उतार और अब Samsung भी स्मार्ट ग्लास लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक खबरों के मुताबिक कंपनी अगले साल एक नए स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च कर सकती है, जो न तो सैमसंग के आने वाले Android XR हेडसेट होंगे और न ही गूगल के स्मार्ट आईवियर। यह डिवाइस मेटा के Ray-Ban Stories की तरह होगा, यानी एक साधारण ऑगमेंटेड रियलिटी गैजेट नहीं, बल्कि कैमरा, माइक और स्पीकर जैसे फीचर्स के साथ कंटेंट कैप्चर और AI इंटरेक्शन पर फोकस होगा।

डिस्प्ले नहीं, लेकिन कई स्मार्ट फीचर्स

नई लीक्स के मुताबिक इन स्मार्ट ग्लासेस में डिस्प्ले नहीं होगा। इसका मतलब है कि यह आपकी आंखों के सामने वर्चुअल जानकारी नहीं दिखाएंगे, बल्कि फोटो/वीडियो कैप्चर, कॉल रिसीव करने और AI चैट जैसे काम करेंगे। माना जा रहा है कि यह पिछले साल सामने आई रिपोर्ट का ही अगला कदम है, जिसमें मेटा-जैसे मॉडल पर सैमसंग के काम करने की बात कही गई थी।

दूसरा मॉडल होगा ज्यादा एडवांस्ड

सैमसंग और गूगल मिलकर एक और अलग स्मार्ट ग्लासेस पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें डिस्प्ले होगा और Android XR प्लेटफॉर्म पर यह वर्चुअल एलिमेंट्स को रियल वर्ल्ड में ओवरले कर सकेगा। यह एक तरह से मिक्स्ड रियलिटी डिवाइस होगा, जो स्मार्टवॉच और चश्मे का कॉम्बिनेशन जैसा अनुभव देगा। इसके अलावा “प्रोजेक्ट मूहान” के तहत सैमसंग एक Android XR हेडसेट भी बना रहा है, जो एप्पल Vision Pro को टक्कर देगा। इसमें गूगल का Gemini AI असिस्टेंट होगा और यह पूरी तरह इमर्सिव VR अनुभव देगा।

स्पीकर मिलेंगे लेकिन नहीं होगी डिस्प्ले

रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग के यह मेटा-स्टाइल स्मार्ट ग्लासेस 2025 के आखिर तक लॉन्च हो सकते हैं, हालांकि टेक सेक्टर में देरी आम है, इसलिए तारीख पक्की नहीं मानी जा सकती। उम्मीद है कि यह डिवाइस Gemini AI, लाइव व्यू मोड और वॉइस-आधारित फीचर्स के साथ आएगा, लेकिन विजुअल डिस्प्ले नहीं देगा।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article