Galaxy S25 Edge: 13 मई को लॉन्च होगा Samsung का सबसे पतला स्मार्टफोन, फीचर्स होंगे टॉप क्लास!

Samsung Galaxy S25 Edge: Samsung के इनवाइट लेटर में कहा गया है कि Galaxy S25 Edge सिर्फ एक पतला स्मार्टफोन नहीं है , बल्कि इसकी हर कर्व, डिजाइन और कंपोनेंट बारीकी से इंजीनियरिंग के नए आयाम को दर्शाते हैं, जो S सीरीज की प्रीमियम पहचान को और मजबूती देते हैं।

Samsung Galaxy S25 Edge: सैमसंग ने आखिरकार अपने सबसे पतले स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इस फोन को 13 मई को लॉन्च किया जाएगा। यह Galaxy S25 सीरीज में शामिल होने वाला सबसे पतला स्मार्टफोन होने वाला है। यह स्लिम और आकर्षक स्मार्टफोन पहले भी कुछ बार टीज किया जा चुका है, यहां तक कि कुछ लोगों को इसे देखने का मौका भी मिला है, लेकिन अब तक इसका पूरा खुलासा नहीं हुआ था। हाल के दिनों में इसके बारे में कई लीक और अफवाहें सामने आई हैं।

End of Feed