टेक एंड गैजेट्स

नकली निवेश का जाल टूटा, Meta ने हटाए 23,000 से ज्यादा फर्जी फेसबुक पेज और अकाउंट

Meta Facebook: मेटा ने बयान में कहा, ‘‘मार्च में हमने धोखाधड़ी की कई गतिविधियों में लिप्त रहे 23,000 से अधिक फेसबुक पेज और अकाउंट को हटा दिया, जो मुख्य रूप से ब्राजील और भारत के लोगों को टारगेट करते थे।’’ मेटा ने बताया कि उसने फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप जैसे अपने प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे कई सुरक्षा टूल उपलब्ध कराए हैं, जो लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाने में मदद करते हैं।

Image

Meta

Meta Facebook: सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने बुधवार को कहा कि मार्च में स्कैम में लिप्त 23,000 से अधिक फेसबुक पेज और अकाउंट को हटा दिया गया जिनका इस्तेमाल ब्राजील और भारत के लोगों को निशाना बनाने के लिए किया जाता था। मेटा ने कहा कि घोटालेबाज व्यक्तिगत वित्त के लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर्स, क्रिकेट खिलाड़ियों और व्यापारिक हस्तियों को टेक्नोलॉजी की मदद से गलत ढंग से पेश कर घोटाले के निवेश ऐप और जुआ खिलाने वाली वेबसाइट का समर्थन कर रहे थे।

फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म का संचालन करने वाली कंपनी मेटा ने कहा कि घोटालेबाजों ने ब्राजील और भारत में डीपफेक जैसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर लोगों के साथ फर्जीवाड़ा करने की कोशिश की। मेटा के मुताबिक, फर्जीवाड़ा करने वाले लोगों को ‘निवेश सलाह’ के लिए मैसेजिंग ऐप पर भेज देते थे और कभी-कभी एक नकली वेबसाइट पर लेकर चले जाते थे।

मेटा ने बयान में कहा, ‘‘मार्च में हमने धोखाधड़ी की कई गतिविधियों में लिप्त रहे 23,000 से अधिक फेसबुक पेज और अकाउंट को हटा दिया, जो मुख्य रूप से ब्राजील और भारत के लोगों को लक्षित करते थे।’’ मेटा ने धोखाधड़ी को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत लोगों को ऑनलाइन निवेश और भुगतान से संबंधित फर्जीवाड़ों की पहचान करने और उनसे खुद को बचाने में मदद करने के लिए जानकारी और आसान सुझाव दिए हैं।

मेटा ने बताया कि उसने फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप जैसे अपने प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे कई सुरक्षा टूल उपलब्ध कराए हैं, जो लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाने में मदद करते हैं। निवेश से जुड़े घोटाले आमतौर पर लोगों को नकली या अस्तित्वहीन निवेश योजनाओं में पैसे लगाने के लिए फुसलाते हैं। इनमें क्रिप्टोकरेंसी, रियल एस्टेट या शेयर बाजार जैसी चीज़ों में जल्दी और आसान मुनाफा मिलने का झांसा दिया जाता है। ठग सोशल मीडिया, ईमेल या फोन कॉल्स के जरिए लोगों से संपर्क करते हैं और उन्हें "एक्सक्लूसिव" निवेश योजनाएं या "कोचिंग ग्रुप" में शामिल होने का लालच देते हैं।

इनपुट-भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article