Samsung Galaxy S25 Edge: सैमसंग ने आखिरकार अपने सबसे पतले स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इस फोन को 13 मई को लॉन्च किया जाएगा। यह Galaxy S25 सीरीज में शामिल होने वाला सबसे पतला स्मार्टफोन होने वाला है। यह स्लिम और आकर्षक स्मार्टफोन पहले भी कुछ बार टीज किया जा चुका है, यहां तक कि कुछ लोगों को इसे देखने का मौका भी मिला है, लेकिन अब तक इसका पूरा खुलासा नहीं हुआ था। हाल के दिनों में इसके बारे में कई लीक और अफवाहें सामने आई हैं।
Galaxy S25 Edge: कब होगा लॉन्च
कंपनी, सैमसंग गैलेक्सी S25 एज को 13 मई को सुबह 9 बजे (कोरिया समय) लॉन्च करेगी। यह समय कैलिफोर्निया में 12 मई को शाम 5 बजे, न्यूयॉर्क में रात 8 बजे, लंदन में 13 मई को 1 बजे , बर्लिन और पेरिस में 2 बजे , और भारत में सुबह 5:30 बजे होगा।
मिलेगा शानदार डिजाइन
Samsung के इनवाइट लेटर में कहा गया है कि Galaxy S25 Edge सिर्फ एक पतला स्मार्टफोन नहीं है , बल्कि इसकी हर कर्व, डिजाइन और कंपोनेंट बारीकी से इंजीनियरिंग के नए आयाम को दर्शाते हैं, जो S सीरीज की प्रीमियम पहचान को और मजबूती देते हैं।
मिलेगा 200MP कैमरा
फोन में 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा सेंसर होगा, जिसकी पहले से चर्चा थी और अब पुष्टि भी हो गई है। Samsung का दावा है कि यह कैमरा "प्रो-ग्रेड अनुभव" देगा, जिससे यूजर दुनिया को सहजता से कैप्चर कर सकेंगे। इसके साथ ही, S25 Edge में कई AI फीचर्स भी होंगे, जो पहले से ही S25 सीरीज के बाकी मॉडल्स में देखने को मिल चुके हैं और काफी लोकप्रिय हैं।
