साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग की तरफ से आखिरकार दुनिया लंबे इंतजार के बाद Samsung Galaxy S26 5G सीरीज को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक लेटेस्ट स्मार्टफोन तीसरी पीढ़ी का एआई स्मार्टफोन है जिसमें पुरानी सीरीज के मुकाबले कहीं ज्यादा फास्ट परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। सैमसंग ने Galaxy S26 Ultra स्मार्टफोन को अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान लॉन्च किया जो कि कैलिफोर्निया में आयोजित किया गया था।
Galaxy Unpacked Event 2026 के दौरान सैमसंग ने Galaxy S26 Ultra के साथ साथ भारतीय बाजार में Samsung Galaxy S26 5G और Galaxy S26 Plus 5G को भी बाजार में पेश किया है। नई लाइनअप सीरीज Galaxy S25 Series की स्केसर सीरीज है जिसमें कई बड़े अपग्रेड्स देखने को मिलने वाले हैं। इस बार भी सबसे आकर्षक डिवाइस अल्ट्रा स्मार्टफोन ही रहा।
Galaxy S26 Ultra की कीमत
Galaxy S26 Ultra को सैमसंग ने तीन स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इस कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन में आपको 12GB+256GB, 12GB+512GB और 16GB+1TB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। 12GB+256GB वाले स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी ने 1,39,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। 12GB+512GB वाले मॉडल को कंपनी ने 1,59,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। हालांकि आप इसे 1,39,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस के साथ खरीद सकते हैं। Galaxy S26 Ultra का टॉप माडल यानी 16GB+1TB वाले वेरिएंट को खरीदने के लिए आपको 1,89,999 रुपये की कीमत में खरीद पाएंगे।
प्राइवेसी डिस्प्ले वाला पहला स्मार्टफोन
Samsung Galaxy S26 Ultra स्मार्टफोन दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें Privacy Display का फीचर उपलब्ध कराया गया है। अब यूजर्स को अपने कंटेंट को सेफ रखने के लिए अलग से प्राइवेसी टेम्पर्ड ग्लास नहीं लगवाना पड़ेगा। लेटेस्ट Galaxy S26 Ultra Smartphone पुराने स्मार्टफोन की तुलना में पतला भी है। इसमें आपको सिर्फ 7.9mm की थिकनेस देखने को मिलने वाली है।
Samsung Galaxy S26 Ultra के फीचर्स
Samsung Galaxy S26 Ultra में कंपनी ने 6.9 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही डिस्प्ले में 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलने वाली है। फोन में परफॉर्मेंस के लिए पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट का सपोर्ट दिया गया है जो मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे हैवी टास्क में तगड़ी परफॉर्मेंस देने वाला है। Galaxy S26 Ultra में आपको 16GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज मिलती है।
Samsung Galaxy S26 Ultra Camera Features
फोटोग्राफी और वीडियो ग्राफी लवर्स को Samsung Galaxy S26 Ultra जमकर पसंद आने वाला है। इसमें कंपनी ने हर बार की तरह 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया है। इसके साथ ही आपको इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 5x जूम क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 10 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। लेटेस्ट स्मार्टफोन में Nightography Video तकनीक अब डिम लाइट में भी साफ और वाइब्रेंट वीडियो देती है।
