336 दिन तक जियो सिम रहेगा एक्टिव, अनलिमिटेड कॉलिंग वाले प्लान ने खत्म की बड़ी टेंशन
Jio अपने करोड़ों मोबाइल यूजर्स को कई तरह के सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्स ऑफर करता है। जियो की लिस्ट में एक ऐसा सस्ता प्लान मौजूद है जो 336 दिनों तक सिम एक्टिव रखरने के साथ ही फ्री कॉलिंग की सुविधा देता है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Feb 25 2026, 19:20 IST
Image Credit : Jio/Digit01 / 07
रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है जिसके पास करोड़ों की संख्या में मोबाइल यूजर्स हैं। जियो की सबसे बड़ी खास बात यह है कि कंपनी के पास हर एक कैटेगरी के यूजर्स के लिए कई तरह के प्लान्स हैं।
Image Credit : Jio/Digit02 / 07
मोबाइल यूजर्स की टेंशन को खत्म करने के लिए जियो ने अपने पोर्टफोलियो में अब लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है। कंपनी के पास एनुअल प्लान के साथ साथ 11 महीने वाले और 200 दिन तक चलने वाले भी प्लान्स मौजूद हैं।
Image Credit : Jio/Digit03 / 07
अगर आप जियो का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। हम आपको जियो के पोर्टफोलियो का एक ऐसा रिचार्ज प्लान बताने जा रहे हैं जो आपको सालभर के लिए रिचार्ज के झंझट से छुटकारा दिलाएगा।
Image Credit : Jio/Digit04 / 07
जिस रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं उसे जियो ने अपने वैल्यू कैटेगरी में शामिल किया है। इस रिचार्ज प्लान की कीमत 1748 रुपये है। अगर आप बार-बार रिचार्ज प्लान नहीं खरीदना चाहते तो इस प्लान की तरफ जा सकते हैं।
Image Credit : Jio/Digit05 / 07
इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें तो इसमें यूजर्स को 336 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। आप पूरे 11 महीने के लिए रिचार्ज की टेंशन से फ्री रहेंगे। इस प्लान में यूजर्स को सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है।
Image Credit : Jio/Digit06 / 07
इस सस्ते और किफायती प्लान में आपको फ्री कॉलिंग के साथ साथ सभी लोकल और एसटीडी नेटवर्क के लिए कुल 3600 फ्री एसएमएस भी ऑफर किए जाते हैं। ये फ्री एसएमएस बिना किसी डेली लिमिटे के मिलते हैं।
Image Credit : Jio/Digit07 / 07
अगर आप जियो का यह प्लान खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि यह सभी यूजर्स के लिए नहीं है। यह जियो का एक वॉइस ओनली प्लान है। अगर आपको इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है तो आप इस प्लान की तरफ जा सकते हैं।