Samsung One UI 7: यदि आप सैमसंग यूजर हैं और आपने सैमसंग का वन यूआई 7 अपडेट डाउनलोड कर लिया है तो आपके लिए सबसे जरूरी खबर है। सैमसंग ने गैलेक्सी एस 24 सीरीज के लिए वन यूआई 7 अपडेट के रोलआउट को रोक दिया है, जो पिछले हफ्ते शुरू हुआ था। इसको लेकर कंपनी का कहना है कि यह खतरनाक बग के कारण किया गया है।
क्या है पूरा मामला
सैमसंग ने गैलेक्सी एस 24 सीरीज के लिए पिछले हफ्ते ही वन यूआई 7 अपडेट जारी किया था, अब इस रोलआउट को रोक दिया गया है। कंज्यूमर टेक्नोलॉजी न्यूज प्लेटफॉर्म एंड्रॉयड अथॉरिटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूनिवर्स आइस ऑन एक्स के नाम से जाने जाने वाले सैमसंग के एक टिपस्टर ने पुष्टि की कि 'Serious Bug' मिलने के कारण रोलआउट रोक दिया गया था।
अमेरिका और दक्षिण कोरिया में पहले रोलआउट हो चुका है अपडेट
यह अपडेट सबसे पहले दक्षिण कोरिया में जारी किया गया था और इसके बाद अमेरिका में भी जारी किए जाने की उम्मीद थी। हालांकि, दक्षिण कोरिया में यूजर ने अपडेट के बाद अपने फोन को अनलॉक करने में समस्या की शिकायत की, जिसके कारण सैमसंग ने रोलआउट रोक दिया।
यूनिवर्सआइस ने एक्स पर इस मुद्दे को स्पष्ट करते हुए कहा, "गैलेक्सी एस24 पुश में देरी का कारण यह है कि कोरियाई एस24 सीरीज पर वन यूआई 7 के आधिकारिक वर्जन के यूजर्स ने पाया कि 'वे कुछ मामलों में अपने फोन को सामान्य रूप से अनलॉक करने में दिक्कत का सामना कर रहे थे।'
