टेक एंड गैजेट्स

भारत में शुरू हुआ Samsung One UI 7 अपडेट, जानें कैसे करें अपडेट और क्या हैं नए फीचर्स

Samsung One UI 7 update: भारत में सबसे पहले Galaxy S24, S24+ और S24 Ultra को यह नया अपडेट मिल रहा है। इसके बाद जल्द ही Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 जैसे लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन्स को भी यह अपडेट मिलने की उम्मीद है। सैमसंग वन यूआई 7 अपडेट में बेहतर विजेट, एनिमेशन और एडवांस एआई फीचर्स शामिल हैं।

Image

Samsung One UI 7 update

Samsung One UI 7 update: सैमसंग ने भारत में अपने एंड्रॉयड 15 (Android 15) पर आधारित One UI 7 अपडेट का रोलआउट शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत Galaxy S24 सीरीज से हुई है। यह अपडेट स्टेज वाइज तरीके से जारी किया जा रहा है, जैसा कि पहले के अपडेट्स में भी देखा गया था। One UI 7 को सबसे पहले 7 अप्रैल को साउथ कोरिया में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद यह यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में पहुंचा और अब भारतीय यूजर्स को भी इसका फायदा मिलने लगा है। चलिए जानते हैं इसको अपडेट करने के तरीके और नए फीचर्स के बारे में...

Samsung One UI 7 Update: कैसे करें अपडेट

यदि आपके पास सैमसंग Galaxy S24 सीरीज का कोई स्मार्टफोन है तो आप नया अपडेट चेक कर सकते हैं। One UI 7 अपडेट चेक करने के लिए यूजर्स को अपने Galaxy डिवाइस में Settings > Software Update > Download and Install सेक्शन में जाना होगा। चूंकि यह अपडेट बैचेस में जारी हो रहा है, इसलिए कुछ यूजर्स को यह पहले मिल सकता है और कुछ को थोड़ी देरी से, यह उनके क्षेत्र और डिवाइस वेरिएंट पर निर्भर करता है। यदि आपको अब तक अपडेट नहीं मिला है तो जल्द मिल सकता है।

Samsung One UI 7 अपडेट: किन डिवाइसेज को मिलेगा अपडेट

भारत में सबसे पहले Galaxy S24, S24+ और S24 Ultra को यह नया अपडेट मिल रहा है। इसके बाद जल्द ही Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 जैसे लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन्स को भी यह अपडेट मिलने की उम्मीद है। सैमसंग अप्रैल के अंत तक One UI 7 अपडेट को Galaxy S23 सीरीज, Z Fold 5 और Z Flip 5 जैसे पुराने प्रीमियम मॉडल्स तक भी बढ़ाने की योजना में है। वहीं Galaxy S22 सीरीज, Galaxy S21 सीरीज और Galaxy S23 FE जैसे डिवाइसेज को यह अपडेट मई महीने में मिल सकता है।

One UI 7 में क्या है खास

सैमसंग वन यूआई 7 अपडेट में बेहतर विजेट, एनिमेशन और एडवांस एआई फीचर्स शामिल हैं। Samsung के One UI 7 अपडेट में यूजर्स को एक नया, क्लीन और स्मूद इंटरफेस देखने को मिलेगा। होम स्क्रीन लेआउट को बेहतर बनाया गया है, विजेट्स को रीडिजाइन किया गया है और लॉक स्क्रीन कस्टमाइजेशन अब पहले से ज्यादा आसान हो गया है। लॉक स्क्रीन पर Now Bar नाम की एक नई फीचर जोड़ा गया है, जो रियल-टाइम में फिटनेस प्रोग्रेस, म्यूजिक प्लेबैक जैसे अपडेट्स दिखाती है- वो भी बिना फोन अनलॉक किए।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article