टेक एंड गैजेट्स

UPI सर्विस ठप: Paytm, PhonePe और Google Pay बंद! ऑनलाइन पेमेंट और बिल भरने में आ रही परेशानी

UPI Down: यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) में शनिवार, 12 अप्रैल को बड़ी गड़बड़ी देखने को मिली, जिससे कारण पूरे भारत में कई उपयोगकर्ताओं के लिए डिजिटल भुगतान ठप हो गया। डाउन डिटेक्टर की रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर तक इन UPI ​​समस्याओं के बारे में लगभग 2000 से ज्यादा शिकायतें थीं। उनमें से, Google Pay उपयोगकर्ताओं ने 462 समस्याओं की सूचना दी, जबकि Paytm उपयोगकर्ताओं ने 57 समस्याओं की रिपोर्ट की।

Image

UPI services down in India (Representative Image)

Photo : BCCL

UPI Down: यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) में शनिवार, 12 अप्रैल को बड़ी गड़बड़ी देखने को मिली, जिससे कारण पूरे भारत में कई उपयोगकर्ताओं के लिए डिजिटल भुगतान ठप हो गया। कई उपयोगकर्ताओं ने सोशल मीडिया और आउटेज-ट्रैकिंग प्लेटफार्म पर पेटीएम, फोनपे और गूगल पे जैसे लोकप्रिय पेमेंट ऐप के काम नहीं करने की रिपोर्ट की।

देशभर में ठप पड़ा UPI

शनिवार की सुबह पूरे भारत में UPI सर्विस में बड़ी तकनीकी समस्या के कारण व्यवधान उत्पन्न हुआ, जिससे उपयोगकर्ता डिजिटल लेन-देन नहीं कर पाए। सर्विस ठप के कारण UPI ऐप को भी समस्या का सामना करना पड़ा, जिससे लोगों को ऑनलाइन पेमेंट करने और बिल का भुगतान करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि इससे 26 मार्च की सेवाएं ठप हुई थीं। इस दौरान विभिन्न UPI ऐप के उपयोगकर्ता लगभग 2 से 3 घंटे तक सेवा का उपयोग करने में असमर्थ थे।

डाउन डिटेक्टर की रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर तक इन UPI समस्याओं के बारे में लगभग 2000 से ज्यादा शिकायतें थीं। उनमें से, Google Pay उपयोगकर्ताओं ने 462 समस्याओं की सूचना दी, जबकि Paytm उपयोगकर्ताओं ने 57 समस्याओं की रिपोर्ट की।

NPCI ने की पुष्टि

NPCI ने भी UPI डाउन की पुष्टि की। NPCI ने स्वीकार किया कि UPI वर्तमान में रुक-रुक कर तकनीकी समस्याओं का सामना कर रहा था, जिससे UPI लेन-देन में आंशिक गिरावट आई। इस समस्या को हल करने के लिए काम किया जा रहा है और और हम जल्द अपडेट देंगे।

इसके अलावा, उन्होंने हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया। UPI की देखरेख करने वाले नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इस समस्या को कुछ तकनीकी कठिनाइयों के लिए जिम्मेदार ठहराया, जिसने अस्थायी रूप से सिस्टम को प्रभावित किया।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article